Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी से पहले युवक की कुएं में गिरने से मौत:ललितपुर में दोस्त बोला-पुलिस पीछा कर रही थी, परिवार ने थाना घेरा, झड़प

    10 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में शादी से 40 दिन पहले युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। रिश्तेदारों का दावा है कि पुलिस उसका पीछा कर रही थी, इसी दौरान वह कुएं में गिर गया। परिजनों का कहना है कि वे लोग बहन की शादी में दहेज देने के लिए पल्सर बाइक खरीदने गए थे। लौटते वक्त रास्ते में टॉयलेट करने के लिए रुके तो पुलिस पहुंच गई और मारपीट करने लगी। इसी बीच वह भाग निकला। घटना शुक्रवार को मड़ावरा थाना क्षेत्र की है। अगले दिन सुबह करीब 10 बजे कुएं में शव मिला। परिजनों और ग्रामीणों ने रस्सी से शव निकाला। इसके बाद परिजन शव लेकर थाने पहुंच गए, जहां पुलिस से उनकी झड़प हो गई। करीब 45 मिनट तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने समझाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। देर रात परिवार एसपी आवास पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। एसपी ने नाराहट थानाध्यक्ष पारुल चंदेल को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी मो. मुश्ताक ने कहा- शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक सड़क किनारे बाइक खड़ी कर शराब पी रहे थे। इसी कारण पुलिस उन्हें पकड़ने गई थी। इस दौरान एक युवक भाग निकला। संभवतः भागते समय ही वह कुएं में गिर गया होगा। यदि पुलिस की कोई लापरवाही सामने आती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोस्त बोला- पुलिसवालों ने डंडे से पीटा 19 साल का शिवम पाल मड़ावरा थाना क्षेत्र के सौरई गांव का रहने वाला था। वह 12वीं में पढ़ता था। उसकी 30 अप्रैल को शादी थी। उसकी चचेरी बहन की भी 22 अप्रैल को शादी है। शादी भीकमपुर गांव के रहने वाले राघवेंद्र के साथ होनी है। दहेज में परिवार को पल्सर बाइक देनी थी। इसलिए शुक्रवार को शिवम ने अपने जीजा को फोन करके बुलाया। वह अपने जीजा और रिश्तेदार सचिन पाल के साथ शुक्रवार को एजेंसी पहुंचा। सचिन ने बताया- शाम 7 बजे हम पल्सर खरीदकर लौट रहे थे। जीजा अलग बाइक से थे, जबकि मैं और शिवम पल्सर बाइक से थे। इसी बीच हम दोनों रोड किनारे बाइक लगाकर टॉयलेट करने लगे। जीजा आगे निकल गए। इसी दौरान पुलिस वाले पहुंचे। बिना कुछ पूछे ही मुझे और शिवम को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच शिवम के जीजा राघवेंद्र पहुंच गए। पुलिस शिवम को छोड़कर उन्हें पकड़ने के लिए भागी। इतने में शिवम पुलिस से बचकर भाग निकला। पुलिस ने कुछ दूरी तक उसका पीछा किया और फिर लौट आई। पुलिस के जाने के बाद मैंने और राघवेंद्र ने शिवम को काफी ढूंढा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस से शिकायत की तो डांटकर भगाया, अगले दिन मिला शव सचिन ने बताया, 'आधे घंटे बाद पुलिस फिर पहुंची और हमसे पूछताछ करने लगी। हमने बताया कि हमारा तीसरा साथी नहीं मिल रहा है। इस पर पुलिस ने डांटकर हमें वहां से भगा दिया। हम घर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। परिजन रात करीब 10 बजे थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की। उल्टे गाली-गलौज कर भगा दिया। इसके बाद रातभर खोजबीन की गई। शनिवार सुबह करीब 10 बजे शिवम का शव एक कुएं में उतराता मिला। रस्सी के सहारे शव निकालकर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।' परिवार शव लेकर थाने पहुंचा, पुलिस से झड़प शनिवार को परिजन शव लेकर नाराहट थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से झड़प भी हुई। सूचना पर अफसर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को समझाया। परिजनों के मुताबिक, शनिवार देर शाम तक कार्रवाई नहीं हुई, तो रात में वे एसपी मो. मुश्ताक के आवास पहुंचे। वहां ज्ञापन सौंपकर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तीन भाइयों में सबसे बड़ा था शिवम शिवम तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसका एक छोटा भाई और एक छोटी बहन है। शिवम के पिता कैलाश पाल दिल्ली में मजदूरी करते हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही वे शनिवार को गांव पहुंचे। बेटे की मौत से वह बार-बार रोते हुए बेसुध हो जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जदयू नेता केसी त्यागी ने रालोद ज्वाइन किया:जयंत चौधरी बोले- त्यागीजी मेरे जन्मदिन का किस्सा सुनाते हैं; त्यागी बोले- पद लेने नहीं आया हूं
    Next Article
    बहराइच में टस्कर हाथी के हमले में बुजुर्ग की मौत:कतर्नियाघाट में खेत में बकरी चराने गई थी महिला, हाथी ने पैरों तले रौंदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment