Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी समारोह में युवती पर फब्तियां कसने से बवाल:इटावा के मैरिज होम में कुर्सियां चलीं, मारपीट हुई, सलाह समझौते के बाद मामला शांत

    1 hour ago

    1

    0

    इटावा के यशोदा नगर स्थित एक मैरिज होम में शनिवार रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब शादी समारोह में शामिल होने आई एक युवती पर कुछ युवकों ने उसके भाई के सामने फब्तियां कस दीं। विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। कुर्सियां चलने लगीं और लात घूसे भी चले। इस घटना से शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। टिक्की काउंटर पर शुरू हुआ विवाद लाइनपार क्षेत्र के यशोदा नगर में स्थित एक मैरिज होम में सुल्तानपुरा इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति की बेटी की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी समारोह में ख्यालीराम मड़ैया क्षेत्र के रहने वाले भाई और बहन भी दावत में शामिल होने पहुंचे थे। रात करीब दस बजे दोनों टिक्की खाने के लिए काउंटर पर पहुंचे। इसी दौरान वहां खड़े कुछ युवकों ने युवती पर टिप्पणी कर दी। विरोध करने पर भाई बहन से मारपीट युवती पर की गई टिप्पणी का जब उसके भाई ने विरोध किया तो युवकों से उसकी कहासुनी होने लगी। थोड़ी ही देर में विवाद बढ़ गया और आरोप है कि युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर भाई पर हमला कर दिया। भाई को बचाने के प्रयास में बहन भी बीच में आ गई, जिससे उसे भी चोटें आईं और मौके पर अफरा तफरी मच गई। करीब एक घंटे तक चला हंगामा मारपीट की घटना के बाद दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए और दोनों ओर से कुर्सियां चलने लगीं। इस दौरान दो कुर्सियां टूट गईं और करीब एक घंटे तक मैरिज होम में हंगामा चलता रहा। शादी समारोह का माहौल तनावपूर्ण हो गया और कुछ समय के लिए वहां सन्नाटा छा गया। पुलिस पहुंची, लेकिन नहीं दी गई तहरीर घटना की सूचना मिलने पर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि शादी समारोह में आपसी कहासुनी के बाद दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन किसी भी पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाया है और अभी तक किसी की ओर से तहरीर भी नहीं दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली से आए कैदी ने कासगंज में दी परीक्षा:दिल्ली की सेंट्रल जेल से आकर दी उपनिरीक्षक की लिखित परीक्षा
    Next Article
    बेटे के डॉक्टर पिता को अंतिम शब्द ‘टेक केयर’:झांसी में दादा बोले- ये सुसाइड नहीं, ट्रेन एक्सीडेंट में चीत्थड़े हो जाते; पोते को मारकर फेंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment