Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिवालयों पर उमड़े भोले के भक्त:भगवान शिव को अर्पित कर रहे गंगाजल, जय भोले से गूंजे ब्रज के मंदिर

    3 hours ago

    1

    0

    महाशिवरात्रि पर्व से पहले ही भगवान राधा कृष्ण की भूमि ब्रज में भोले के भक्त उमड़ पड़े हैं। शिव मंदिरों पर भगवान भोले नाथ के भक्तों का तांता लगा हुआ है। वृंदावन के गोपेश्वर महादेव मंदिर पर श्रद्धालु जलाभिषेक करते नजर आए। यहां शुक्रवार से भक्तों की लाइन टूटने का नाम नहीं ले रही। शिव मंदिर भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान हो उठे हैं। गंगाघाट से ला रहे गंगाजल महाशिवरात्रि पर्व पर ब्रज के हर छोटे बड़े शिव मंदिरों पर भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। लेकिन यहां के चार शिवालयों पर अधिक भीड़ है। बुलंदशहर के राजघाट,रामघाट से गंगाजल लेकर भक्त ब्रज के प्रमुख शिव मंदिरों पर पहुंचते हैं और भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं। ब्रज के चार शिवलिंग पर भक्त करते हैं अभिषेक गंगाघाटों से गंगाजल लाने वाले भक्त ब्रज के प्रमुख वृंदावन स्थित गोपेश्वर महादेव, मथुरा के भूतेश्वर,गोवर्धन के चकलेश्वर और कामा राजस्थान के कामेश्वर महादेव पर जलाभिषेक करते हैं। इसके अलावा भक्त नंदगांव में आशेश्वर, महावन के चिंता हरण महादेव और मथुरा के रंगेश्वर महादेव पर भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। गोपी स्वरूप में विराजमान हैं गोपेश्वर वृंदावन में स्थित गोपेश्वर महादेव गोपी स्वरूप में विराजमान हैं। यहां भगवान शिव द्वापर में गोपी रूप धारण कर भगवान कृष्ण और राधा रानी का महारास देखने आए थे। तभी से यहां भगवान शिव शांत और गोपी रूप में विराजमान हो गए। भगवान शिव का यह मंदिर बाद में भगवान कृष्ण के प्रपौत्र बज्रनाभ ने स्थापित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई के युवक ने सल्फास खाकर जान दी:पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम, शाहजहांपुर में इलाज के दौरान मौत
    Next Article
    युवक को लात घूंसों से पीटकर 50 मीटर घसीटा:गाजियाबाद में NH 9 पर कार सवारों की गुंडई, मोबाइल व चेन भी लूट ले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment