Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिवपाल यादव पर टिप्पणी के बाद अपहरण का आरोप:बाराबंकी में करणी सेना महामंत्री समेत 22 पर केस, सपा कार्यकर्ता ने दी शिकायत

    10 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी के रामसनेहीघाट क्षेत्र में करणी सेना के प्रदेश महामंत्री अभिनव सिंह पर गंभीर आरोप लगे हैं। समाजवादी पार्टी के ब्लॉक उपाध्यक्ष सावन यादव ने अभिनव सिंह और उनके साथियों पर अपहरण, जान से मारने की धमकी और अपमानित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद समेत 22 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सावन यादव के अनुसार, अभिनव सिंह ने मंच पर शिवपाल सिंह यादव के पैर छुए थे। इस घटना को लेकर सावन यादव ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी की थी, "जो समाजवादी पार्टी को घुटने पर लाने की बात कह रहे थे, आज वही खुद घुटनों पर आ गए।" सावन यादव का आरोप है कि इसी पोस्ट के बाद अभिनव सिंह ने उनके साथ यह घटना की। पीड़ित सावन यादव, जो जेठबनी गांव के निवासी हैं, ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 2 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे वह रामसनेहीघाट स्थित एक धर्म कांटा के पास मौजूद थे। इसी दौरान बहरेला गांव निवासी अभिनव सिंह, नरेंद्र सिंह, भहरेमऊ के उदल सिंह, दादूपुर निवासी कौशलेंद्र सिंह सहित अन्य लोग तीन वाहनों में सवार होकर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि सावन यादव को जबरन वाहन में बैठाकर बाईपास स्थित एक प्लॉटिंग स्थल पर ले जाया गया। वहां उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, मारपीट की गई और जूते पर नाक रगड़वाई गई। सावन यादव ने यह भी आरोप लगाया है कि इस घटना का वीडियो भी बनाया गया। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एक ऑडियो क्लिप को भी जांच में शामिल किया गया है और सभी आरोपों की गहन जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाए
    Click here to Read more
    Prev Article
    न्यूड फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप:शाहजहांपुर के कैफे में यौनशोषण, मारपीट, अब मांग रहा 2 लाख रुपए
    Next Article
    सीतापुर में मौसम बदला, ठंड बढ़ी:न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, हवा 15 किमी/घंटे, 3 दिनों में बूंदाबांदी होने के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment