Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में मौसम बदला, ठंड बढ़ी:न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, हवा 15 किमी/घंटे, 3 दिनों में बूंदाबांदी होने के आसार

    8 hours ago

    1

    0

    सीतापुर जिले में बदलते मौसम के मिजाज ने लोगों को असमंजस में डाल दिया है। दोपहर के समय निकलने वाली तेज धूप जहां लोगों को गर्म कपड़ों से दूर कर रही है, वहीं सुबह और शाम चलने वाली ठंडी हवाएं मौसम को एक बार फिर सर्द बना रही हैं। दिन और रात के तापमान में आ रहे इस उतार-चढ़ाव का सीधा असर आम जनजीवन पर देखने को मिल रहा है। बुधवार की सुबह करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज हवाओं ने ठंड का अहसास बढ़ा दिया। सुबह के समय कोहरे की हल्की धुंध और बर्फीली हवाओं के चलते लोग घरों से निकलते समय गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार आज जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लगातार चल रही ठंडी हवाओं ने मौसम को और अधिक ठंडा बना दिया है। बदलते मौसम का असर स्वास्थ्य पर भी साफ दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल समेत निजी चिकित्सालयों में सर्दी, खांसी, बुखार, जुकाम और सांस से जुड़ी समस्याओं वाले मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। चिकित्सकों ने लोगों को सुबह-शाम विशेष सावधानी बरतने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है। सुबह और शाम के समय सड़कों पर निकलने वाले लोग जैकेट, स्वेटर और मफलर में नजर आ रहे हैं, जबकि दोपहर में धूप निकलने पर लोग हल्के कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं। इस दोहरे मौसम के चलते खासकर बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 11 फरवरी से 13 फरवरी के बीच जिले में तेज हवाओं के हल्की बारिश होने के आसार जताए गए हैं। बारिश होने की स्थिति में ठंड और बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को मौसम के बदलाव को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिवपाल यादव पर टिप्पणी के बाद अपहरण का आरोप:बाराबंकी में करणी सेना महामंत्री समेत 22 पर केस, सपा कार्यकर्ता ने दी शिकायत
    Next Article
    पत्नी को ले जाने वाले के भाई की हत्या:हरदोई में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भाले से गोदा, 24 घावों ने फाड़ दिए फेफड़े और दिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment