Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शेयर मार्केट के नाम पर 82 लाख की ठगी:कानपुर में दोस्त के कहने पर व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन किया, महिला भी शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र स्थित सनिगवां रोड निवासी सैयद फैजान अली रिजवी से शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे का लालच देकर 82 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। उन्होंने इस संबंध में साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फैजान के अनुसार, उनके दोस्त सैयद विन्यास अहमद ने उन्हें शेयर ट्रेडिंग में कई गुना लाभ मिलने की बात कही थी। 27 अक्टूबर 2025 को विन्यास ने उन्हें व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा, जिसे जॉइन करने के बाद उन्हें आईपीओ और एआई म्युचुअल फंड में भारी मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया। इसके बाद, 16 दिसंबर 2025 से फैजान लगातार उस ग्रुप में निवेश करते रहे और उन्हें कथित लाभ भी दिखाया जाता रहा। व्हाट्सएप ग्रुप पर आर.के. जैन नामक व्यक्ति ने आईपीओ और एआई म्युचुअल फंड निवेश पर कई गुना लाभ प्राप्त होने का प्रदर्शन किया। बीती 20 जनवरी 2026 को व्हाट्सएप ग्रुप में एक महिला स्वाति वर्मा से उनकी चैट पर बात शुरू हुई। स्वाति ने उन्हें 30 दिन की मुफ्त मेंबरशिप जॉइन करने के लिए एक लिंक भेजा। इस लिंक पर क्लिक करते ही फैजान का अकाउंट नंबर रजिस्टर्ड हो गया और उसे एक्टिव करने के लिए एक मैसेज आया। महिला ने 20 जनवरी 2026 को पैन कार्ड की फोटो मंगाई और 30 दिन के भीतर अकाउंट एक्टिव होने पर 5 हजार से 5 करोड़ रुपये तक के निवेश का झांसा दिया। उन्हें बताया गया कि तीन दिन में फंड ऑटोमैटिकली उनके खाते में आ जाएगा। फैजान को 16 लाख रुपये के शेयर अलॉट होने की बात कहकर 10 करोड़ रुपये से अधिक का मुनाफा दिखाया गया। इस झांसे में आकर उन्होंने अलग-अलग बैंकों से पैसे निकालकर ठगों को दिए। पैसे कम पड़ने पर उन्होंने लोन भी लिया। पीड़ित ने कुल 82 लाख रुपये शेयर में निवेश किए। जब उन्हें कोई लाभ नहीं मिला, तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने साइबर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना प्रभारी सतीश यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ठगों की तलाश की जा रही है। हाल ही में, चकेरी की एक सेवानिवृत्त महिला शिक्षिका से खुद को मार्क जुकरबर्ग बताकर 1.5 करोड़ रुपये की ठगी की गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अर्पित के दोहरे शतक से गीतांजलि क्लब की बड़ी जीत:केडीएमए लीग में सिटी क्लब को 382 रन से हराया
    Next Article
    युवक 70 फीट गहरे कुएं में गिरा, सुरक्षित बाहर निकाला:पुलिस-फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू, मानसिक स्थिति ठीक नहीं, जिला अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment