Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SIR के खिलाफ आज विपक्ष का प्रदर्शन:9 दिन में CTI की राहुल को चौथी चिट्‌ठी, लिखा- रैली से 2.5 लाख दुकानें बंद हो सकती हैं

    7 hours ago

    3

    0

    SIR के विरोध में INDIA ब्लॉक की रैली के लिए लोग रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटने लगे हैं। इसमें 20 से ज्यादा विपक्षी पार्टियां शामिल होंगी। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी संबोधित करेंगे। कांग्रेस ने 10 लाख लोगों के जुटने का दावा किया है। कन्फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने राहुल गांधी को चौथी बार चिट्ठी लिखकर रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली से दिल्ली के कारोबार और ट्रांसपोर्ट पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता जताई है। CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि रैली के कारण करीब 2.5 लाख दुकानें बंद रह सकती हैं। 10 किलोमीटर के दायरे में ट्रांसपोर्ट सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। इससे 10 से 12 हजार करोड़ रुपए के कारोबार पर असर पड़ने की आशंका है। रैली में SIR का विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जाएगी। पिछले 25 दिनों में विपक्षी दल इस मुद्दे पर सातवीं बार एकजुट हुए हैं। इससे पहले 6 से 13 अक्टूबर के बीच छह बार प्रदर्शन हुए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Jio के नए Voice-Only Recharge Plans में मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS
    Next Article
    विपक्ष की रामलीला रैली के विरोध में भाजपा का मार्च:आरोप- 1 नवंबर की तारीख जानबूझकर चुनी, 1984 में इसी दिन सिख विरोधी हिंसा हुई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment