Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SIT ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच पूरी की:आज प्रमुख सचिव को सौंपी जा सकती है रिपोर्ट, चंपत राय की भूमिका का भी जिक्र

    22 hours ago

    1

    0

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच पूरी हो गई है। SIT आज यानी गुरुवार को अपनी फाइनल रिपोर्ट प्रमुख सचिव(गृह) संजय प्रसाद को सौंप सकती है। रिपोर्ट में जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों को भी शामिल किया गया है। इस रिपोर्ट में चंपत राय की भूमिका को लेकर भी कई बातों का जिक्र किया गया हैं। माना जा रहा है कि रिपोर्ट जैसे ही प्रमुख सचिव को मिलेगी। वे उसे अविलंब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप सकते हैं। उसके बाद कुछ अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। इससे पहले बुधवार को चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी रमाशंकर मिश्रा और रिटायर्ड बैंककर्मी सुभाष श्रीवास्तव को रात करीब 9:30 बजे पुलिस लाइंस से फैजाबाद जेल भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों को सुबह 8 बजे 14 घंटे के लिए रिमांड पर लिया था। पुलिस ने पहले दोनों आरोपियों से पुलिस लाइंस में लंबी पूछताछ की। इसके बाद आरोपी रमाशंकर मिश्रा को लेकर अयोध्या स्थित उसके किराए के घर पहुंची। पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया, रमाशंकर की निशानदेही पर तलाशी के दौरान एक बैग से जमीन से जुड़े कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए। पुलिस ने उसके कमरे को सील कर दिया है। साथ ही घर में लगे CCTV कैमरे का DVR भी कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा है। रमाशंकर चढ़ावे की गिनती करता था। पुलिस ने आरोपी सुभाष श्रीवास्तव से जुड़े ठिकानों पर भी तलाशी अभियान चलाया। वहां भी कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामान की जांच की गई है। रमाशंकर के पास चढ़ावे को काउंटिंग रूम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी थी। पुलिस को उसके बैंक खाते में 7.32 लाख रुपए मिले थे। सुभाष चढ़ावा गिनने वालों की निगरानी करते थे। वह SBI के रिटायर कर्मचारी हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या चढ़ावे के कथित गबन की रकम का इस्तेमाल जमीन खरीदने या अन्य निवेश में किया गया था। 14 जुलाई (मंगलवार) को पुलिस ने रमाशंकर और सुभाष श्रीवास्तव को कोर्ट में पेश कर 7 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने 14 घंटे की रिमांड मंजूर की थी। इससे पहले, पुलिस आरोपी अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडेय को 40 घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। इधर, यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा- जिन्होंने श्रद्धापूर्वक भगवान के मंदिर में पैसा अर्पित नहीं किया, उन्हीं का पैसा चोरी हुआ है। हमारा पैसा चोरी नहीं हुआ, हमारा पैसा मंदिर में लगा है। मंदिर का भव्य स्वरूप इसका प्रमाण है। आरोपी लवकुश की पत्नी अफसरों से बोली- मकान मत ढहाइए आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी सुप्रिया मिश्रा बुधवार को अपनी बेटी और पिता के साथ अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने फैजाबाद स्थित निर्माणाधीन मकान से जुड़े अधूरे दस्तावेजों के संबंध में एक लेटर दिया है। दस्तावेज जमा करने के लिए एक महीने का समय मांगा, लेकिन प्राधिकरण ने केवल 7 दिन का वक्त दिया है। राम मंदिर का CEO बनने के लिए 1000 से ज्यादा आवेदन सूत्रों के मुताबिक, राम मंदिर के सीईओ बनने के लिए देशभर से 1000 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है। भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के 24 घंटे के भीतर ही चयन समिति के आधिकारिक ई-मेल पर इतने आवेदन पहुंच गए। सबसे ज्यादा आवेदन रिटायर्ड अफसरों ने किए हैं। राम मंदिर से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती एचपीवी टीकाकरण में यूपी के टॉप-10 जिलों में:3,500 किशोरियों को लग चुकी वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अभियान तेज
    Next Article
    आजमगढ़ में एक दिन पूर्व बारिश के कारण गिरा तापमान:धान के खेतों में भरा पानी, उमस भरी गर्मी, बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment