Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती एचपीवी टीकाकरण में यूपी के टॉप-10 जिलों में:3,500 किशोरियों को लग चुकी वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अभियान तेज

    20 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती में सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर से किशोरियों को सुरक्षित रखने के लिए चलाए जा रहे एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण अभियान में श्रावस्ती ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से जनपद उत्तर प्रदेश में एचपीवी टीकाकरण के मामले में शीर्ष 10 जिलों में शामिल हो गया है। इसी अभियान के तहत जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की उपस्थिति में बुधवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय, भिनगा में विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। बुधवार से गुरुवार तक आयोजित शिविर में लगभग 40 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन की खुराक दी गई। 13,274 का लक्ष्य, अब तक 3,500 किशोरियों का टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनपद में 13,274 किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके मुकाबले पिछले कुछ दिनों में अब तक करीब 3,500 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसी प्रगति के आधार पर श्रावस्ती को प्रदेश में 10वीं रैंक प्राप्त हुई है। अधिकारियों का मानना है कि यह उपलब्धि अभियान की प्रभावी निगरानी और जन-जागरूकता का परिणाम है। हर पात्र किशोरी तक पहुंचे वैक्सीन का लाभ जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि प्रत्येक बेटी का स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन सबसे प्रभावी सुरक्षा कवच है और प्रशासन का लक्ष्य प्रत्येक पात्र किशोरी तक इसका लाभ पहुंचाना है। स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों पर जारी रहेगा अभियान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से लगातार टीकाकरण अभियान चला रही हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम और विशेष शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएं, ताकि कोई भी पात्र किशोरी टीकाकरण से वंचित न रहे। जिला प्रशासन का लक्ष्य अभियान को और गति देकर शत-प्रतिशत पात्र किशोरियों का टीकाकरण सुनिश्चित करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने बाबा विश्ननाथ की पूजा-अर्चना:बनकटी हनुमान मंदिर में मत्था टेका, बोले- लोगों को हनुमान की गदा पर विश्नास रखना चाहिए
    Next Article
    SIT ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच पूरी की:आज प्रमुख सचिव को सौंपी जा सकती है रिपोर्ट, चंपत राय की भूमिका का भी जिक्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment