Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    South 24 Parganas में पूजा समिति विवाद में BJP कार्यकर्ता की मौत, जांच शुरू

    11 minutes from now

    1

    0

    पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में स्थानीय दुर्गा पूजा समिति के गठन को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प में घायल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान बापी प्रमाणिक (45) के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, बारुईपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टांगरबेरिया में पूजा समिति के गठन को लेकर हुआ विवाद रविवार को दो गुटों के बीच झड़प में तब्दील हो गया। इसमें प्रमाणिक समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रमाणिक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।बारुईपुर पुलिस जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आतिश विश्वास ने बताया कि तनाव को और बढ़ने से रोकने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है। विश्वास ने कहा, ‘‘टांगरबेरिया इलाके में पूजा समिति के गठन को लेकर दो गुटों के बीच विवाद और झड़प हुई। प्रमाणिक इस झड़प में गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।’’ हालांकि, प्रमाणिक के परिवार ने आरोप लगाया कि फोन आने के बाद उन्हें घर से बाहर बुलाया गया और बाद में धारदार हथियारों से उन पर हमला किया गया।परिवार ने यह भी दावा किया कि प्रमाणिक कई वर्षों से सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता थे और राजनीतिक संबद्धता के कारण उन्हें करीब एक दशक तक कथित तौर पर अपने घर से दूर रहने के लिए मजबूर किया गया था। परिवार ने आरोप लगाया कि हमले का नेतृत्व स्थानीय भाजपा के एक नेता ने किया था और तृणमूल कार्यकर्ताओं का समर्थन प्राप्त था। इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।पुलिस ने बताया कि परिवार की ओर से दर्ज लिखित शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। उसने बताया कि कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और घटना में शामिल होने के संदिग्ध अन्य लोगों की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Maharashtra Marathi Controversy: ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के साथ नहीं होगा अन्याय, CM Fadnavis ने दिया बड़ा भरोसा
    Next Article
    Gurugram में Traffic जाम! 25 अगस्त को WFH का आदेश, School भी बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment