Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    STF ने लखनऊ में पकड़ा 8 क्विंटल गांजा:स्कॉर्पियो से एस्कॉर्ट करके ट्रक से ढोते थे; उड़ीसा से छिपाकर लाए, 4 गिरफ्तार

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में STF को गैर राज्यों से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर उड़ीसा से गांजा लाकर लखनऊ समेत कई जिलों में इसकी सप्लाई करते थे। गांजा लखनऊ पहुंचने के बाद गाड़ी से एस्कॉर्ट करते हुए पुलिस चेकिंग से बचाते थे। STF इनसे जुड़े अन्य नेटवर्क को खंगाल में जुटा है। पुलिस उपाधीक्षक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि STF को सूचना मिली उड़ीसा के मलखानगिरी से बड़ी मात्रा में गांजा लादकर एक ट्रक लखनऊ आने वाला है। सूचना पर ट्रक नंबर NL-01-AA-0511 सुल्तानपुर के रास्ते लखनऊ पहुंचने वाला था। ट्रक के आगे बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो चल रही थी थी। स्कॉर्पियों में बैठे लोग पुलिस चेकिंग की सूचना ट्रक चालक को दे रहे थे। ट्रक से गांजा उतारकर शालीमार बंधा रोड पर बंटवारा होना था। STF टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक और स्कॉर्पियो की तलाशी ली। जांच में भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। मौके से 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान कमरियाबाग बाराबंकी निवासी मयंक जायसवाल उर्फ सूरज, लखनऊ के बख्शी का तालाब निवासी जीतू श्रीवास्तव उर्फ दद्दा, शक्तिनगर इंदिरानगर निवासी पारितोष त्रिपाठी और नालंदा बिहार निवासी कुलदीप यादव के रूप में हुई। ट्रेलर की चेसिस में बनाई थी गुप्त कैविटी पूछताछ में ट्रक चालक कुलदीप यादव ने बताया कि वह जीतू श्रीवास्तव के कहने पर उड़ीसा से गांजा लाता था। गांजा लाने के लिए बिना बॉडी वाले ट्रेलर ट्रक का इस्तेमाल किया जाता था। ट्रेलर की चेसिस के ऊपर बने प्लेटफॉर्म में गुप्त कैविटी तैयार की गई थी। जिसमें 5 से 8 क्विंटल तक गांजा आसानी से छिपाया जाता था। गांजा लोड होने के बाद ट्रक का नंबर बंद कर दिया जाता था और इंटरनेट कॉल के जरिए संपर्क रखा जाता था। अब तक वह 15 से 20 बार जीतू के लिए उड़ीसा से गांजा ला चुका है। कई जिलों में फैला था नेटवर्क मुख्य आरोपी जीतू श्रीवास्तव ने पूछताछ में बताया कि वह मयंक श्रीवास्तव उर्फ सूरज, रमन, पारितोष त्रिपाठी और जसवंत शर्मा उर्फ डोरेमॉन के साथ मिलकर तस्करी का नेटवर्क चलाता था। गिरोह लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी, गोण्डा, बहराइच समेत कई जिलों में मांग के अनुसार गांजा सप्लाई करता था। पैसा मिलने के बाद ट्रक और ड्राइवर की व्यवस्था कर उड़ीसा भेजा जाता था। लखनऊ पहुंचते ही ड्राइवर सूचना देता था। उसके बाद आरोपी अपनी गाड़ी से ट्रक को तय स्थान तक एस्कॉर्ट करते थे। जांच में सामने आया है कि गांजा तस्करी से मील रुपए से डाला और एक माइक्रा कार खरीदी थी। जिनका उपयोग सप्लाई में किया जाता था। एसटीएफ अन्य आरोपियों और नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में गहन छानबीन कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आप ने मोदी-ट्रंप ट्रेड डील रद्द करने की मांग की:रायबरेली में किसानों के हितों के खिलाफ बताकर देशव्यापी प्रदर्शन की घोषणा
    Next Article
    लखीमपुर में 37 लाख की सड़क का सैंपल फेल:डीएम के निरीक्षण के बाद गुणवत्ता पर उठे सवाल, घटिया सामग्री की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment