Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Suvendu Adhikari ने मुआवजे का ऐलान किया, Paschim Medinipur में 2 की मौत

    2 hours from now

    1

    0

    (फोटो के साथ) कोलकाता, 20 अगस्त पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बाढ़ प्रभावित पश्चिम मेदिनीपुर के सबांग क्षेत्र का बृहस्पतिवार को दौरा किया और बाढ़ के कारण मारे गये दो लोगों के परिवारों को नौ-नौ लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। हवाई सर्वेक्षण करने और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा करने के बाद शुभेंदु ने कहा कि सबांग प्रखंड में 3,200 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और प्रत्येक प्रभावित परिवार को 30,000 रुपये की सहायता दी जायेगी। उन्होंने कहा, ‘‘बाढ़ के कारण पश्चिम मेदिनीपुर में दो लोगों की मौत हुई है।उनके परिवारों को नौ-नौ लाख रुपये का मुआवजा दिया जायेगा। सबांग प्रखंड में कुल 3,200 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और इन प्रभावित परिवारों को 30-30 हजार रुपये की सहायता दी जायेगी।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि केलेघाई नदी का जलस्तर अब खतरे के निशान से नीचे है और राहत एवं बचाव अभियान जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Master Plan 2047: Delhi CM Rekha Gupta का बड़ा एलान, 30 मीटर चौड़ी सड़कों पर कमर्शियल गतिविधियों को मिली मंजूरी
    Next Article
    हमें अपनी भाषा, जड़ और पृष्ठभूमि पर गर्व होना चाहिए: दुर्गेश सिंह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment