Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी-20 वर्ल्डकप, आयरलैंड ने ओमान को 96 रन से हराया:इस वर्ल्डकप का सबसे बड़ा स्कोर बनाया, 235 रन बनाकर पहली जीत दर्ज की

    11 hours ago

    1

    0

    ICC टी-20 वर्ल्ड कप के 22वें मैच आयरलैंड ने ओमान को 236 रन का टारगेट दिया है। कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में ओमान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। जो टीम के लिए सही साबित नहीं हुआ। आयरलैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 235 रन बनाए। जवाब में ओमान ने 17 ओवर के बाद 9 विकेट पर 136 रन बनाए हैं। आयरलैंड के लिए कप्तान लॉर्कन टकर और गैरेथ डेलानी ने अर्धशतक लगाए। टकर ने 51 गेंदों पर नाबाद 94 रन की पारी खेली। डेलानी ने 30 बॉल पर 56 बनाए। जॉर्ज डॉकरेल ने आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर महज 9 गेंदों में नाबाद 35 रन ठोक दिए। ओमान के लिए शकील अहमद ने 3 विकेट लिए। शाह फैजल और आमिर कलीम को 1-1 विकेट मिला। मैच का स्कोरकार्ड… प्लेइंग-11 ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, आशीष ओडेदरा, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), नदीम खान, सुफयान महमूद, शाह फैजल, शकील अहमद। आयरलैंड: रॉस अडायर, टिम टेक्टर, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जोशुआ लिटिल।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SSC MTS परीक्षा में नकल कराने वाले दो आरोपी अरेस्ट:मेरठ-उत्तराखंड एसटीएफ का एक्शन, कंप्यूटर से चल रहा था खेल
    Next Article
    महाराष्ट्र: मुंबई के मुलुंड में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का हिस्सा गाड़ियों पर जा गिरा, एक की मौत, चार घायल

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment