Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी-20 वर्ल्डकप भारत Vs नामीबिया- टॉस कुछ देर में:अभिषेक टीम से जुड़े, वॉर्मअप नहीं कर रहे, ईशान चोटिल; सैमसन को मौका मिल सकता है

    16 hours ago

    1

    0

    टी-20 वर्ल्ड कप का 18वां मैच मेजबान भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने जा रहा है। थोड़ी देर में मैच का टॉस होगा। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। दोनों टीमें 5 साल बाद टी-20 इंटरनेशनल में भिड़ेंगी। इससे पहले 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में सामना हुआ था। भारत ने पहले मैच में अमेरिका को हराया था, वहीं नामीबिया को नीदरलैंड से हार का सामना करना पड़ा। आज का मैच जीतकर टीम इंडिया ग्रुप-ए के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच सकती है। वहीं नामीबिया के पास भी जीत के साथ नंबर-2 पर पहुंचने का मौका है। पाकिस्तान 4 पॉइंट्स के साथ नंबर-1 पर है। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह/मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह। नामीबिया: लौरेन स्टीनकैंप, जैन फ्रायलिंक, जैन निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जैन ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लीचर, रूबन ट्रम्पलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज और मैक्स हिंगो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धनुष संग शादी की अफवाह पर बोलीं मृणाल ठाकुर:अफवाहें खबर नहीं होतीं, मुझे प्रेग्नेंट बता दिया जाता है, सोशल मीडिया पर सब सच नहीं
    Next Article
    India-US Trade Deal: क्या भारतीय टेक्सटाइल पर 0% टैरिफ लगाएगा अमेरिका? जानें पीयूष गोयल ने क्या कहा?

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment