Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी-20 वर्ल्डकप- इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी:इटली के खिलाफ प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं; हारा तो सुपर-8 में पहुंचना मुश्किल

    14 hours ago

    1

    0

    टी-20 वर्ल्ड कप का 29वां मैच आज इंग्लैंड और इटली के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने अपना अभियान जीत के साथ शुरू किया, लेकिन नेपाल के खिलाफ उसे कड़ी टक्कर मिली। ग्रुप-C के मैच में इंग्लैंड सिर्फ 4 रन से जीता और मुकाबले का फैसला आखिरी गेंद पर हुआ। इसके बाद वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रन से हराया। 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लिश टीम 18.5 ओवर में 166 रन पर ऑलआउट हो गई। कैरेबियाई टीम ने 10 साल बाद टूर्नामेंट में इंग्लैंड को हराया। तीसरे मैच में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से मात दी। स्कॉटलैंड 152 रन पर ऑलआउट हुआ और इंग्लैंड ने 18.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। तीन मैचों में यह इंग्लैंड की दूसरी जीत रही। ग्रुप-सी के तीसरे मैच में स्कॉटलैंड ने डेब्यू कर रही इटली को 73 रन से हरा दिया। इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में इटली 17.4 ओवर में 134 रन तक ही पहुंच सकी। हालांकि, इटली ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत नेपाल के खिलाफ दर्ज की थी। 124 रन के लक्ष्य को टीम ने 12.4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया था। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इटली: जस्टिन मोस्का, एंथोनी मोस्का, जेजे स्मट्स, हैरी मेनेंटी (कप्तान), बेन मेनेंटी, मार्कस कैंपोपिनो, ग्रांट स्टुअर्ट, जीपी मीडे, जसप्रीत सिंह, क्रिशन कालुगामगे, अली हसन। इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद। क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ishan Kishan Girlfriend: ईशान किशन का पाकिस्तान के खिलाफ तूफान... तो गर्लफ्रेंड अदिति का इंस्टा पर गदर, ग्लैमरस लुक पर फैंस हुए फिदा
    Next Article
    अफगानिस्तान की इस टी-20 वर्ल्डकप में पहली जीत:UAE को 5 विकेट से हराया, जादरान का अर्धशतक, उमरजई ने 4 विकेट लिए

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment