Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी–20 वर्ल्डकप के बाद ICC की पहली रैंकिंग:अभिषेक नंबर–1, ईशान किशन नंबर–2 बैटर; हाईएस्ट विकेट टेकर वरुण पहले स्थान से फिसले

    4 hours ago

    1

    0

    टी-20 वर्ल्ड कप के बाद ICC ने बुधवार को अपनी ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें सबसे ज्यादा बदलाव टी-20 रैंकिंग में हुए हैं। भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन टी20 के बैटर्स की रैंकिंग में टॉप-2 पोजिशन पर हैं। अभिषेक शर्मा 875 रेटिंग अंक के साथ नंबर-1 पर बने हुए हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ तेज अर्धशतक लगाया था। ईशान किशन 871 अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में 317 रन बनाए। ईशान ने दो स्थान की छलांग लगाई। 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला गया था। इसमें भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन के अंतर से हराया और अपना टाइटल डिफेंड किया था। टीम इंडिया ने तीसरी बार यह टूर्नामेंट जीता था। टॉप-10 बैटर्स में 4 भारतीय शामिल टॉप-10 टी-20 बैटर्स की लिस्ट में 4 भारतीय शामिल हैं। इनमें अभिषेक नंबर-1, ईशान नंबर-2, तिलक वर्मा नंबर-7 और सूर्यकुमार यादव नंबर-9 पर हैं। तिलक वर्मा को एक और सूर्या को दो स्थान का नुकसान हुआ है। न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट चार स्थान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि इंग्लैंड के जैकब बेथेल 17 स्थान ऊपर आकर 16वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वरुण नंबर-2 पर आए, राशिद बॉलर्स में टॉप पर आए गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान 753 अंक के साथ नंबर-1 बन गए हैं। भारत के वरुण चक्रवर्ती 740 अंक के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। जसप्रीत बुमराह एक स्थान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। वे टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में 4 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बने। अक्षर पटेल 17वें, हार्दिक पंड्या 46वें और साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा 50वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के आदिल राशिद चौथे स्थान पर हैं। ऑलराउंडर्स में पंड्या दूसरे नंबर पर ऑलराउंडर रैंकिंग में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा पहले और भारत के हार्दिक पांड्या दूसरे स्थान पर हैं। दोनों खिलाड़ियों ने इस सप्ताह करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की है। वहीं भारत के शिवम दुबे दो स्थान गिरकर 11वें स्थान पर आ गए हैं। ---------------------------------------------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… बासित अली बोले-काश अभिषेक जैसे 2-3 खिलाड़ी पाकिस्तान में होते पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने भारतीय युवा ओपनर अभिषेक शर्मा पर की गई टिप्पणी को लेकर मोहम्मद आमिर की आलोचना की। उन्होंने कहा कि आमिर को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए। आमिर ने टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान खराब फॉर्म के बाद अभिषेक को स्लॉगर कहा था। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज:साई पल्लवी-जुनैद खान की सुकून भरी लव स्टोरी की झलक, 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
    Next Article
    Exclusive: 'भूत बंगला' टीजर रिलीज से पहले ही मेकर्स ने अक्षय कुमार के फैंस को दिया सरप्राइज, पहले ही दिखाई खास झलक

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment