Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी-20 वर्ल्डकप- पावरप्ले में भारत का दूसरा विकेट गिरा:अभिषेक और ईशान 10-10 रन बनाकर आउट; वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का स्कोर 45/2

    19 hours ago

    1

    0

    भारत को टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ 196 रन का टारगेट चेज करना होगा। टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही कैरेबियाई टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। जवाबी पारी में भारतीय टीम ने 5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन और कप्तान सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। ईशान किशन 10 और अभिषेक शर्मा 10 रन बनाकर आउट हुए। जेसन होल्डर और अकील हुसैन को एक-एक विकेट मिला। मैच का स्कोरबोर्ड विंडीज ने आखिरी 5 ओवर में 70 रन बनाए एक समय 15 ओवर में कैरेबियाई टीम का स्कोर 125/4 था। टीम ने आखिरी के 5 ओवर में 70 रन बनाए। रोवमन पॉवेल और जेसन होल्डर ने 5वें विकेट के लिए 35 बॉल पर नाबाद 76 रन की अहम साझेदारी की। कप्तान शाई होप और रोस्टन चेज ने 53 बॉल पर 68 रन जोड़े। रोस्टन चेज ने 40 और जेसन होल्डर ने नाबाद 37 रन बनाए। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती। वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर और कप्तान), रोस्टन चेज, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में त्योहारों को लेकर सड़कों पर उतरे अधिकारी:जिले के संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण अधिकारियों को दिए गए निर्देश
    Next Article
    IND vs WI: बुमराह ने सिर्फ तीन गेंदों में पलट दिया पूरा खेल, कप्तान सूर्या की चाल से चकराई वेस्टइंडीज की टीम

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment