Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी-20 वर्ल्डकप- USA ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी:अमेरिका की तेज शुरुआत, मोनांक के सिक्स से 50 रन पूरे

    10 hours ago

    1

    0

    टी-20 वर्ल्ड कप का 26वां मैच अमेरिका और नामीबिया के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। USA ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है। अमेरीका ने 6 ओवर के बाद बगैर नुकसान 65 रन बना लिए हैं। कप्तान मोनांक पटेल और शायन जहांगीर पिच पर हैं। अमेरिकी टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ 93 रनों की जीत दर्ज की थी। अगर अमेरिका यह मैच जीत जाता है, तो उसकी सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रहेंगी। नामीबिया के लिए यह करो या मरो की स्थिति है। टीम लगातार दो हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर हैं। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन अमेरिका: मोनांक पटेल (कप्तान), शायन जहांगीर (विकेटकीपर), साईतेजा मुक्कामल्ला, मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शाल्कविक, सौरव नेत्रवलकर और अली खान। नामीबिया: लॉरेन स्टीनकैंप, जॉन फ्राइलिनक, निकोल लोफ्टी-ईटन, जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन, डलान लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज,बेन शिकोंगो और मैक्स हेंगो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विजय वर्मा ने दिया नए रिलेशनशिप का हिंट:वैलेंटाइन्स डे पर मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे दिखे, बाद में निकला प्रैंक; कुछ महीने पहले तमन्ना से हुआ ब्रेकअप
    Next Article
    IND vs PAK Match Time: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला, टॉस का टाइम भी नोट कीजिए

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment