Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी-20 वर्ल्डकप- वेस्टइंडीज के 4 बैटर्स आउट, स्कोर 149 रन:पंड्या ने रदरफार्ड को कैच कराया, बुमराह ने चेज-हेटमायर को पवेलियन भेजा

    19 hours ago

    1

    0

    टी-20 वर्ल्ड कप का आखिरी सुपर-8 मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहै है। भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। वेस्टइंडीज ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 149 रन बना लिए हैं। रोवमन पॉवेल और जेसन होल्डर क्रीज पर हैं। 15वें ओवर की पहली बॉल पर हार्दिक पंड्या ने शेरफन रदरफोर्ड (14 रन) को विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच कराया। 12वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने रोस्टन चेज (40 रन) और शिमरोन हेटमायर (27 रन) के विकेट झटके। वरुण चक्रवर्ती ने शाई होप (32 रन) को बोल्ड कर दिया। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए क्वार्टर फाइनल जैसा ही है। आज जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। जबकि, हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती। वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर और कप्तान), रोस्टन चेज, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में 3 नशा तस्कर महिला अरेस्ट:50 लाख की अफीम मिली, नेपाल और बिहार से लाकर हरियाणा में सप्लाई की थी तैयारी
    Next Article
    एडन माक्ररम ने वर्ल्ड कप में हासिल की बड़ी उपलब्धि, विलियमसन से निकले आगे अब सिर्फ धोनी से हैं पीछे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment