Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तांडा में व्यक्ति की संदिग्ध मौत का मामला:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, एसपी ऑफिस मे जांच की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    बागपत जनपद के छपरौली थाना क्षेत्र के ग्राम तांडा में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक की पुत्री नगमा ने पुलिस अधीक्षक बागपत को शिकायती पत्र सौंपा है। नगमा के अनुसार, 18 फरवरी 2026 की सुबह जब वह अपने पिता के कमरे में पहुंची, तो छत टूटी हुई थी और उनके पिता जमीन पर पड़े थे। उनके गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था। इस घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगमा ने बताया कि उनकी माता का पहले ही देहांत हो चुका है और उनके पिता चार बहनों का पालन-पोषण कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना से दो दिन पहले गांव के ही एक व्यक्ति ने उनके पिता के साथ मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा, 23 फरवरी की रात को उसी व्यक्ति ने घर आकर परिवार को भी धमकाया। पीड़िता ने अपने पत्र में कहा है कि उन्हें अपने पिता की मौत स्वाभाविक नहीं लगती और इसमें साजिश की आशंका है। उन्होंने मामले की गहन जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में बैंक लोन पर घूस मांगने का आरोप:फील्ड अफसर पर ₹3000 मांगने की शिकायत, मामला एलडीएम तक पहुंचा
    Next Article
    प्रयागराज काला हिरन संरक्षण: घास-पानी की कमी होगी दूर:लपरी नदी पर दो चेक डैम, चारदीवारी; पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment