Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टूंडला में निकली डॉ. आंबेडकर शोभायात्रा:डेढ़ दर्जन झांकियां आकर्षण का केंद्र, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के टूंडला नगर में गुरुवार रात को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, जिलाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह और एसके सागर ने किया। शोभायात्रा में बाबा साहब के जीवन-चरित्र को दर्शाती डेढ़ दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल थीं। इनमें भगवान बुद्ध और बाबा साहब की आदमकद कांस्य प्रतिमाएं लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। सेंट्रल कमेटी के अलावा कच्चा टूंडला, नगला रति, नगला रामकिशन, मोहम्मदाबाद, नगला कुम्हारान और चुल्हावली से भी झांकियां निकाली गईं। यह शोभायात्रा नगला राधेलाल, सब्जी मंडी, आरा मशीन, भारतमाता चौक, स्वामी विवेकानंद चौक, रामलीला मैदान, बल्देव रोड, दीपा चौराहा, रेलवे हॉस्पिटल, रेस्टकैंप और रेलवे ओवरब्रिज मार्ग से होते हुए लाइन पार नगला रामकिशन पहुंची। विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। लाइन पार नगला रामकिशन में नव चेतना समिति ने सभी पदाधिकारियों और झांकी देने वालों का साफा बांधकर सम्मान किया। शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष सुधांशु मित्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रोशनलाल निडर, बसपा जिलाध्यक्ष यादवेंद्र सिंह, लाखन सिंह वर्मा, नेत्रपाल सिंह मानव, सतेंद्र कुमार, अवधेश राना, जंडेल सिंह, सत्यप्रकाश सगर, राकेश गौतम, रघुनाथसिंह राठी, बॉबी जाटव और सनी सागर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस बीच, समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को शोभायात्रा के मुख्य कार्यक्रम नगला राधेलाल में आयोजकों द्वारा स्थान नहीं दिया गया। इसके बाद, सपा बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव सत्यप्रकाश सगर ने शहर के बल्देव रोड पर एक अलग स्वागत पंडाल का आयोजन किया, जिसका शुभारंभ सांसद रामजीलाल सुमन ने फीता काटकर किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में पुलिस मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र घायल:बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article
    पल्लवी गुप्ता ने इंटरमीडिएट में किया बलिया टॉप:कहा: 'कितना भी काम हो, समय निकालकर जरूर पढ़ें'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment