Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पल्लवी गुप्ता ने इंटरमीडिएट में किया बलिया टॉप:कहा: 'कितना भी काम हो, समय निकालकर जरूर पढ़ें'

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बलिया जनपद में पल्लवी गुप्ता ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। पल्लवी की इस सफलता की सूचना मिलते ही उनके परिवार और गांव में खुशी का माहौल छा गया। परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और मिष्ठान वितरित कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। श्री लंगटू बाबा इंटरमीडिएट कॉलेज, हड़िहां कला की छात्रा और बलिया के सलेमपुर गांव की निवासी पल्लवी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता सहित पूरे परिवार के सहयोग को दिया। अपनी अध्ययन पद्धति के बारे में पल्लवी ने बताया कि वह सुबह उठकर थोड़ा टहलती थीं, फिर दो घंटे पढ़ाई करती थीं और उसके बाद कोचिंग जाती थीं। स्कूल से आने के बाद भी वह कोचिंग जाती थीं। इसके बाद घर के काम निपटाकर थोड़ा आराम करती थीं और रात में छह घंटे पढ़ाई करती थीं। पल्लवी ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को सलाह दी कि वे नियमित रूप से पढ़ाई करें। उन्होंने कहा, "कितना भी काम हो, समय निकालकर जरूर पढ़ें। यह जरूरी नहीं कि रोज छह-आठ घंटे पढ़ें, बल्कि महत्वपूर्ण यह है कि प्रतिदिन नियमित रूप से और ध्यान से पढ़ाई की जाए।" पल्लवी की दादी काश्मीरी देवी ने अपनी पोती की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि पल्लवी घर के सभी काम संभालते हुए पढ़ाई करती है और उसे जब भी देखो, वह पढ़ती हुई मिलती है। उन्होंने यह भी बताया कि पल्लवी ने पढ़ाई के लिए मोबाइल का सहारा नहीं लिया। पल्लवी ने अपनी हाईस्कूल की परीक्षा भी इसी विद्यालय से उत्तीर्ण की थी। उनके पिता संजय गुप्ता प्राइवेट सर्विस मार्केटिंग में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता ललिता देवी एक गृहिणी हैं। वहीं दूसरे स्थान पर कृष्ण कुमार शाह ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया है।वह पीएन इंटर कालेज दूबे छपरा के छात्र हैं।वहीं विकास यादव 90.6 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है।विकास आईसीएआईसी हसनपुर जजौली के छात्र हैं। विवेक गोंड तथा जितांजलि ने समान 89.80 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल किया है।वहीं प्रियांशी ने 89.60 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया है।इंटरमीडिएट में बलिया जनपद में कुल 61732 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।जिसमें 57635 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टूंडला में निकली डॉ. आंबेडकर शोभायात्रा:डेढ़ दर्जन झांकियां आकर्षण का केंद्र, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
    Next Article
    अमरोहा SP ने पुलिस अधिकारियों संग की क्राइम मीटिंग:संगीन मामलों में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, कार्रवाई के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment