Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टिहरी के स्टेडियम में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:मैदान में खेल रहे बच्चे डरकर भागे; देहरादून से केदारनाथ जा रहे थे मुंबई के श्रद्धालु

    5 hours ago

    1

    0

    देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरने वाले एक निजी हेलिकॉप्टर की शनिवार सुबह नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हेलिकॉप्टर में पायलट समेत मुंबई के 6 श्रद्धालु सवार थे। उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) के CEO प्रतीक जैन ने बताया कि हेलिकॉप्टर ने सुबह करीब 8:15 बजे केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। कुछ देर बाद पायलट ने इमरजेंसी सिग्नल दिया। इसके बाद हेलिकॉप्टर को उतारने के लिए सुरक्षित जगह की तलाश की गई। सुबह करीब 9 बजे बौराड़ी स्टेडियम में उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। प्रतीक जैन के मुताबिक, हेलिकॉप्टर के अंदर एक इमरजेंसी लाइट खराब हो गई थी। इसके साथ ही तकनीकी खराबी भी आई थी, जिसे दूर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हेलिकॉप्टर के वापस लौटने पर उसके संचालकों से जवाब-तलब किया जाएगा। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जिस समय हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई, उस दौरान बौराड़ी स्टेडियम में स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक कर रहे थे और बच्चे भी मौजूद थे। अचानक स्टेडियम में हेलिकॉप्टर उतरता देख वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। तस्वीरें देखिए- प्रत्यक्षदर्शियों के बयान… 4 पॉइंट में खबर… 1. उड़ान और तकनीकी खराबी- ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से गुप्तकाशी-केदारनाथ के लिए रवाना हुआ था। हेलिकॉप्टर में पायलट समेत कुल 6 लोग सवार थे। यात्री मुंबई के रहने वाले थे। उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) के CEO प्रतीक जैन के मुताबिक, हेलिकॉप्टर ने सुबह करीब 8:15 बजे उड़ान भरी थी। कुछ देर बाद पायलट ने इमरजेंसी सिग्नल दिया। हेलिकॉप्टर में इमरजेंसी लाइट खराब होने के साथ तकनीकी समस्या भी आई थी। 2. इमरजेंसी लैंडिंग और ग्राउंड सिचुएशन- तकनीकी खराबी के बाद पायलट ने सुरक्षित जगह की तलाश की। इसके बाद शनिवार सुबह करीब 9 बजे नई टिहरी स्थित बौराड़ी स्टेडियम में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जिस समय लैंडिंग हुई, स्टेडियम में स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक कर रहे थे और बच्चे भी मौजूद थे। अचानक स्टेडियम में हेलिकॉप्टर उतरता देख कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी मच गई। 3. सभी यात्री सुरक्षित, तकनीकी समस्या दूर- इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पायलट समेत सभी 6 लोग सुरक्षित हैं। UCADA के CEO प्रतीक जैन ने बताया कि हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लाइट में खराबी आई थी और कुछ तकनीकी समस्या भी थी, जिसे दूर कर दिया गया है। 4. हेलिकॉप्टर संचालकों से मांगा जाएगा जवाब- प्रतीक जैन के मुताबिक, हेलिकॉप्टर के वापस लौटने पर उसके संचालकों से जवाब-तलब किया जाएगा। तकनीकी खराबी के कारणों और संबंधित पहलुओं की जानकारी ली जाएगी। लगभग 30 से 35 मिनट तक बौराड़ी स्टेडियम में रुकने के बाद, खराबी ठीक होते ही हेलिकॉप्टर ने अपनी आगे की यात्रा (गुप्तकाशी-केदारनाथ) के लिए दोबारा उड़ान भरी। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… हल्द्वानी- सौरव जोशी पर मंच का अपमान करने का आरोप:मंत्री कैड़ा-प्रीतम भरतवाण ने उतारे जूते, यूट्यूबर ने नहीं; कुमाऊं महोत्सव में कल आएंगी मैथिली ठाकुर हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में कुमाऊं द्वार महोत्सव (सीजन-4) के पहले दिन व्लॉगर सौरव जोशी और अवंतिका भट्ट पर मंच का अपमान करने का आरोप लगा है। सौरव जोशी और उनकी पत्नी को इस महोत्सव में गेस्ट के रूप में बुलाया गया था। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा MLC के रोने के बाद दोबारा वोटिंग की सिफारिश:आगरा डीएम ने 3 बूथ की वोटिंग कैंसिल करने के लिए चुनाव आयोग को लिखा
    Next Article
    लखनऊ में 45 महिलाओं के साथ बैरक में बंद श्रद्धा:किसी से नहीं की बात, खाने में मिली दाल-रोटी; सुबह 6 बजे जगाई गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment