Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 45 महिलाओं के साथ बैरक में बंद श्रद्धा:किसी से नहीं की बात, खाने में मिली दाल-रोटी; सुबह 6 बजे जगाई गई

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और उसके ड्राइवर तनवीर को गुरुवार को जिला जेल भेजा गया। क्वारंटाइन रहने के बाद शुक्रवार को दोनों बहनों को 45 महिलाओं की सामान्य बैरक में शिफ्ट किया गया। जेल पहुंचने के बाद श्रद्धा ने किसी से बात नहीं की। शुक्रवार तड़के कुछ देर के लिए आंख लगी, लेकिन सुबह 6 बजे जेल प्रशासन ने जगा दिया। जेल प्रशासन के मुताबिक, गुरुवार रात जेल में दाखिले के समय श्रद्धा सामान्य दिखने की कोशिश कर रही थी, लेकिन उसके चेहरे पर तनाव नजर आ रहा था। रात के खाने में उसे साबुत उड़द की दाल, रोटी और आलू-सोया मेथी की सब्जी दी गई। जिसे पूरा नहीं खाया। शुक्रवार सुबह नाश्ते में मीठी दलिया और चाय दी गई। गुरुवार को हजरतगंज थाने में तीनों से अलग-अलग करीब साढ़े 6 घंटे तक पूछताछ की गई। लेकिन श्रद्धा ने किसी बात का जवाब नहीं दिया। उसने पुलिस टीम से कहा कि आप मेरे वकील से बात करिए। सिविल अस्पताल में तीनों का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने शाम को कोर्ट में पेश किया। इसके बाद लखनऊ कोर्ट ने तीनों को 10 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। देखिए 3 तस्वीरें… लग्जरी लाइफ छोड़कर जेल के नियमों को मानना होगा लग्जरी लाइफस्टाइल अपना चुकी श्रद्धा को अब सब छोड़कर जेल के नियमों को मानना होगा। वहीं की दिनचर्या के हिसाब से श्रद्धा और उसकी बहन रश्मि को रहना होगा। उसे एक सामान्य बैरक मिला है जिसमें 45 अन्य महिला कैदी हैं। सबके लिए बनने वाले खाने से ही उसे भी मिलेगा। उसे कोई भी अतिरिक्त सुविधा नहीं दी जाएगी। जेल के नियमों के चलते शुक्रवार सुबह 6 बजे श्रद्धा को जगा दिया गया। सुबह 7 बजे नाश्ते में मीठी दलिया और चाय दी गई। करीब 11 बजे दोपहर के भोजन में साबुत उड़द और राजमा की दाल, आलू-लौकी की सब्जी, चावल और रोटी दिया गया। रात के खाने में अरहर की दाल, आलू-कद्दू की सब्जी और रोटी मिली। तीनों से मिलने नहीं पहुंचा कोई, वर्चुअल होगी पेशी शुक्रवार को श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और चालक दानिश उर्फ तनवीर से जेल में मिलने कोई नहीं पहुंचा। किसी के न पहुंचने से भी दोनों बहनें के चेहरे उतरे दिखाई दिए। दिन भर दोनों ऐसे बैठी रही मानों किसी का इंतजार कर रही हो। हालांकि, जेल प्रशासन की मानें तो दोनों धीरे-धीरे महौल को अपना रही हैं। उधर, सुरक्षा कारणों से न्यायिक हिरासत की तय तारीख पर तीनों की कोर्ट में पेशी वर्चुअल माध्यम से कराई जाएगी। जिला कारागार के जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी ने बताया कि अब तीनों को सामान्य बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है। तीनों की सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा। दोनों बहनों की निगरानी महिला डिप्टी जेलर और ड्राइवर की निगरानी पुरुष डिप्टी जेलर के नेतृत्व में की जा रही है। अब पढ़िए पूरा मामला क्या है… 9 अक्टूबर को हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। शिवा पिछले 4 महीने से श्रद्धा के साथ लिव-इन में रह रहा था। घटना के बाद उसकी बॉडी पर सिर्फ अंडरवियर था। चेहरे पर लिपस्टिक लगी हुई थी। शरीर पर कई जगह सिगरेट से जलाने के निशान भी मिले थे। शिवा की मौत के बाद उसकी गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे, बहन और ड्राइवर को आरोपी बनाया गया था। यूपी STF ने 11 दिन बाद तीनों आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार किया था। फरारी के दौरान आरोपी लखनऊ से सीतापुर होते हुए नेपाल पहुंचे, उसके बाद लखनऊ वापस आए। फिर यहां से आगरा होते हुए नागपुर निकल गए थे। हजरतगंज थाने की कमान शिवानंद को सौंपी गई लखनऊ में हजरतगंज थाने की कमान इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा को सौंपी गई है। कारोबारी मौत मामले में लापरवाही बरतने पर तत्कालीन प्रभारी विक्रम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया था। वहीं, साइबर थाने के इंस्पेक्टर आलोक राव को मड़ियांव थाने का प्रभारी बनाया गया है। …………………………… ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ की मॉडल श्रद्धा दुबे जेल में ही रहेगी:जज बोले- हत्या जैसे गंभीर आरोप, जमानत नहीं दे सकते; बहन और ड्राइवर को भी राहत नहीं लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में शुक्रवार को आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे की जमानत खारिज कर दी गई। श्रद्धा की बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर उर्फ दानिश को भी राहत नहीं मिली। तीनों ने CJM कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की थी। कोर्ट ने अपराध को गंभीर मानते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया।पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    टिहरी के स्टेडियम में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:मैदान में खेल रहे बच्चे डरकर भागे; देहरादून से केदारनाथ जा रहे थे मुंबई के श्रद्धालु
    Next Article
    35 को फांसी की सजा सुनाने वाले जज का ट्रांसफर:मुजफ्फरनगर फैमिली कोर्ट भेजे गए; कहा था- कायर कहलाने से बेहतर है मर जाऊं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment