Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टिहरी-लाइव शो में दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री उनियाल:कहा- पैसे देकर लाए हैं ताकि लोगों को एंटरटेंन करें, दारू पी रखी है, गाना क्या गाएंगे

    22 hours ago

    1

    0

    टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में आयोजित कुंजापुरी मेले में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के लाइव शो के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भड़क गए। मंत्री ने मंच पर पहुंचकर दलेर मेहंदी के प्रदर्शन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इतने पैसे देकर बुलाने के बाद भी गायक मिक्सर के जरिए आवाज निकाल रहे हैं। मंत्री ने दलेर मेहंदी से कहा, “ड्रंक होकर आप लोगों का बेवकूफ बना रहे हो।” उन्होंने गायक के बड़े नाम का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें सम्मान के साथ पेश आना चाहिए। इस दौरान दलेर मेहंदी मंत्री को समझाने की कोशिश करते रहे, जबकि कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने खूब हूटिंग की। नोकझोंक के बाद दलेर मेहंदी ने गाना जारी रखने का ऐलान किया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद गायक की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। शो की कुछ तस्वीरें देखिए…. मंत्री बोले- एक सिंगर यहां से पिट के गया था कुंजापुरी मेले में बीती रात दलेर मेहंदी का लाइव शो चल रहा था। दलेर मेहंदी अपनी टीम के साथ गाने गा रहे थे। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने इतनी शराब पी रखी थी कि वो सही से बोल भी नहीं पा रहे थे। गाना गाने के लिए उनकी टीम उनकी मदद कर रही थी। तभी सामने की लाइन में बैठे चीफ गेस्ट स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल उठे और वो सिंगर पर भड़ गए। उन्होंने कहा- हमने दलेर मेहंदी को बुलाया है, उनकी टीम को नहीं। आप शराब पीकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं, गाना भी नहीं गा रहे। शो से पहले आपके नखरे इतने थे की हमें ये चाहिए वो चाहिए। गाना एक भी नही गा रहे हैं। एक लाइन बोलके बैठ जा रहे हैं, बेवकूफ बना रहे हैं आप। आपको मालूम है ना कि एक सिंगर पिट कर गया था यहां से। इतना पिटा था कि उसका बाप भी अब नहीं आ सकता यहां पर। मंत्री के भड़के के बाद ‘राम राम’ गाना शुरू किया मंत्री की नाराजगी के बाद दलेर मेहंदी ने दोबारा गाना शुरू किया। उन्होंने ‘राम राम’ गाना गाया, लेकिन इस दौरान भी उनकी टीम उनका साथ देती रही। इसके बाद उन्होंने कुछ और गाने गाए। प्रस्तुति के आखिर में दलेर मेहंदी ने मंच से सुबोध उनियाल को बुलाया। उनियाल मंच पर चढ़े और फिर उन्होंने यहां पर भी दलेर को खूब सुनाया। उन्होंने दोबारा कहा- इतना पैसा देकर हमने आपको बुलाया है। ड्रंक होकर आप लोगों का बेवकूफ बना रहे हो। यहां पर मिक्सर के द्वारा आप आवाज निकाल रहे हो। गलत बात है ये, आपको मंच का सम्मान करना चाहिए था हमने आपको इसलिए बुलाया ताकी आप लोगों को एंटरटेंन करें लेकिन आपसे बोला तक नहीं जा रहा। दलेर मेहंदी इस दौरान मंत्री को काफी समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन सुबोध उनियाल ने कहा, “बड़े नाम को हमेशा आपको सम्मान करना चाहिए। आपको इसलिए ही बुलाया कि आप बड़ा नाम है। ------------------------ ये खबर भी पढें…. 'ये पागल का बच्चा कौन है':टिहरी में वोटिंग के बीच मतदान केंद्र के अंदर घुसे मंत्री उनियाल, बाहर निकलने को कहा तो भड़के, VIDEO नरेंद्रनगर पालिका परिषद चुनाव के मतदान के दौरान मंगलवार को विवाद खड़ा हो गया। वन एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय स्थित मतदान केंद्र पहुंचे और अपनी टीम के साथ बूथ के अंदर चले गए। इसका वीडियो सामने आया है। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    रणबीर-यश की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट:दशहरे पर शुरू होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग, 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी
    Next Article
    रजनीकांत की 'जेलर 2' की कमाई 400 करोड़ पार:5 दिन में भारत में 219 करोड़ रुपए कमाए; ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर बनी दूसरी बड़ी फिल्म

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment