Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेहरान में फिलिस्तीन समर्थक रैली के पास विस्फोट:एक साथ कई धमाके हुए; ईरान में अब तक 1350 लोगों की मौत

    10 hours ago

    1

    0

    अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 14वां दिन है। ईरान की राजधानी तेहरान में फिलिस्तीन समर्थक अल-कुद्स डे रैली के पास विस्फोट हुआ है। ईरानी सरकारी टीवी के मुताबिक रैली के इलाके में एक साथ कई धमाकों की आवाज सुनी गई। विस्फोट में कितने लोग हताहत हुए, इसकी अभी साफ जानकारी नहीं मिली है। अल-कुद्स डे हर साल रमजान के आखिरी शुक्रवार को मनाया जाता है। यह दिन फिलिस्तीन के समर्थन और येरुशलम (अल-कुद्स) के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शनों के लिए जाना जाता है। तेहरान में प्रदर्शन के दौरान लोगों ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारे लगाए। कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने ट्रम्प और नेतन्याहू के पुतले भी जलाए। इसी दौरान विस्फोट हो गया। दावा- ईरान के नए सुप्रीम लीडर का पैर काटना पड़ा कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हैं और कोमा में हैं। ब्रिटिश मीडिया द सन की रिपोर्ट के मुताबिक 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में घायल होने के बाद उन्हें तेहरान के सिना यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत बेहद गंभीर है। रिपोर्ट के मुताबिक हमले में चोट इतनी गहरी थी कि उनका एक पैर काटना पड़ा और लिवर को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। अस्पताल के एक हिस्से को पूरी तरह सील कर दिया गया है और वहां भारी सुरक्षा तैनात है। मुजतबा खामेनेई को उनके पिता और ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद 9 मार्च को देश का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया था। अली खामेनेई की 28 फरवरी को मौत हुई थी। पढ़ें पूरी खबर… इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    LPG संकट का 'उज्ज्वला' एंगल, कैसे सिलेंडर क्रांति बन गई गले की फांस
    Next Article
    BHU में रोबोट फौजी से बोला- जय हिंद, VIDEO:IIT फेस्ट में फरारी की 4 करोड़ की गाड़ी, CEO पत्नी संग पहुंचे

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment