Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तहसील, ब्लाक में लगाना होगा सीसीटीवी कैमरा:एसडीएम, बीडीओ करेंगे निगरानी; एक महीने तक रखनी होगी फूटेज

    13 hours ago

    1

    0

    जिले के सभी तहसील, ब्लाकों व नगर पंचायतों के कार्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसका मानिटर एसडीएम, बीडीओ व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी के पास होगा। नियमित रूप से उसकी निगरानी करनी होगी। सीसीटीवी कैमरे का फूटेज एक महीने तक सुरक्षित रखना होगा। इसके साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज करानी होगी। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने यह निर्देश सभी अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि जन सामान्य को उच्च कोटि का संवेदनशील प्रशासन उपलब्ध कराया जाए। जिले में तैनात राज्य सरकार के सभी अधिकारी व कर्मचारी परिश्रम व निष्ठा से काम करते हुए शासन की योजनाओं व कार्यक्रमों को प्रभावी रूपसे क्रियान्वित करें। हर हाल में सुबह 10 से 12 बजे तक करनी होगी जनसुनवाई जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने कार्यालय में सुबह 10 से 12 बजे तक जनसुनवाई करें। जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों, आवेदनों को रजिस्टर में दर्ज करें। आवेदक का मोबाइल नंबर जरूर दर्ज किया जाए। समय-समय पर निस्तारण की कार्यवाही का फीडबैक प्राप्त कर उसे भी रजिस्टर में दर्ज किया जाए। रजिस्टर को हमेशा अपडेट किया जाए। फिर दुरुस्त होंगे सरकारी दफ्तरों के लैंडलाइन फोन सरकारी दफ्तरों के लैंडलाइन नंबरों के दिन भी बहुरने वाले हैं। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि अपने यहां पहले से लगे लैंडलाइन टेलीफोन को ठीक करा लें। वह क्रियाशील स्थिति में होना चाहिए। लैंडलाइन दुरुस्त कराने के निर्देश के पीछे माना जा रहा है कि उसके जरिए अधिकारियों के कार्यालय में बैठने की औचक जांच भी कराई जाएगी। 10 दिन मे सभी कार्यालयों को बनाना होगा ई आफिस जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कार्यालयों को अगले 10 दिन में अनिवार्य रूप से ई आफिस में बदलना होगा। ई आफिस प्रणाली से ही फाइलों का संचालन किया जाएगा। फरवरी के बाद कोई भी फाइल मैनुअली संचालित नहीं की जाएगी। उन्होंने एक सप्ताह में इसको लेकर रिपोर्ट भी मांगी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गलत पहचान पर गिरफ्तार अभियुक्तों को हाईकोर्ट से राहत:कोर्ट ने मुकदमे रद्द कर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आदेश दिया
    Next Article
    लखनऊ के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में वरिष्ठ अभिभावक दिवस:बच्चों और बुजुर्गों के बीच दूरी कम करने का उद्देश्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment