Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में वरिष्ठ अभिभावक दिवस:बच्चों और बुजुर्गों के बीच दूरी कम करने का उद्देश्य

    13 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, गोमती नगर में मंगलवार को वरिष्ठ अभिभावक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और बुजुर्गों के बीच बढ़ती दूरी को कम करना और नई पीढ़ी को वरिष्ठ अभिभावकों के महत्व से जोड़ना रहा। प्राचार्य संजीव कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य, उपप्राचार्या संगीता सक्सेना और प्रधानाध्यापक दिनेश निखार व भारती अवस्थी ने वरिष्ठ अभिभावकों के साथ दीप प्रज्वलन कर की। इसके बाद छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। ब्रज की फूलों वाली होली कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही, जिसने माहौल को फागुनी रंग में रंग दिया। बुजुर्गों के मार्गदर्शन की अहमियत दिखाई गई लघु नाटिका के जरिए युवाओं में जंक फूड की आदत, सामाजिक कुरीतियों और समस्याओं से बचाव में बुजुर्गों के मार्गदर्शन की अहमियत दिखाई गई। अभिभावकों के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित हुई, जिसमें उनकी ऊर्जा और उत्साह देखने लायक रहा। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सेल्फी प्वाइंट और विद्यार्थियों द्वारा तैयार शैक्षिक प्रदर्शनी भी लगाई गई। कई अभिभावकों ने पीएम श्री योजना के तहत विद्यालय में चल रही गतिविधियों और स्कूल नेतृत्व की सराहना की। मंच संचालन अपराजिता त्रिपाठी और मोहित मल्होत्रा ने किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तहसील, ब्लाक में लगाना होगा सीसीटीवी कैमरा:एसडीएम, बीडीओ करेंगे निगरानी; एक महीने तक रखनी होगी फूटेज
    Next Article
    सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव:350 छात्रों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment