Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग-जिम्मेदारी लेने वाले अनिल पंडित के पिता पुजारी:1 साल से जेल में बंद, मकान बेचकर विदेश भेजा था; सोनीपत के आरोपी की मां बोलीं-लालच दिया

    1 day ago

    1

    0

    मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाले पानीपत के गैंगस्टर अनिल पंडित का परिवार सीधा-सादा है। मूल रूप से पानीपत जिले के रेरकलां गांव का रहने वाला यह परिवार वर्तमान में करनाल में किराए के मकान में रहता है। फायरिंग केस में अनिल का नाम आने के बाद 'दैनिक भास्कर' की टीम उसके पुश्तैनी घर पहुंची। पड़ोसियों ने बताया कि अनिल के पिता कृष्ण लाल पुजारी हैं और मां प्रवेश गृहिणी हैं। अनिल तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा है। उसकी मंझली बहन शादीशुदा है, जबकि छोटा भाई अभिषेक है। परिवार के मुताबिक, अनिल वर्ष 2022 में नौकरी के सिलसिले में दुबई गया था, जहां से 2024 में 'डंकी रूट' के जरिए वह अमेरिका पहुंच गया। भारत छोड़ने से पहले उसके खिलाफ देश में एक भी मामला दर्ज नहीं था, लेकिन अमेरिका पहुंचने के बाद वह लॉरेंस गैंग से जुड़ गया और गैंगस्टर हैरी बॉक्सर के संपर्क में आ गया। हाल ही में उसने हरियाणवी गायक दिलेर खरकिया की गाड़ी पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली थी। हालांकि, पानीपत में भी अनिल के खिलाफ 10 मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बेटे के आपराधिक रिकॉर्ड के कारण ही उसके पिता बीते एक साल से जेल में हैं। दूसरी ओर, फायरिंग करने वाले आरोपियों में से एक सोनीपत का रेहान है, जबकि दूसरा नाबालिग है। रेहान के पिता ने बताया कि उनका बेटा वेल्डिंग का काम सीखने गुरुग्राम गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। 'दैनिक भास्कर' की टीम जब सोनीपत स्थित रेहान के मामा के घर पहुंची, जहां उसकी मां और मौसी भी रहती हैं, तो मौसी अफसाना ने बताया कि रेहान पहले भी अवैध हथियार के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। उसे पिछले महीने ही जमानत मिली थी और 31 अक्टूबर को इस मामले में सोनीपत अदालत में सुनवाई होनी थी। पहले फायरिंग करने वाले 2 आरोपियों के बारे में जानिए… 1-सोनीपत का रहने वाला है रेहान मां बोलीं- बेटे को गुमराह किया, लालच देकर यह काम कराया हमें आज पता चला उसकी गिरफ्तारी का। जिस पर बेटे ने गोली चलाई, भगवान करे वह जल्दी ठीक है। बेटे ने यह काम किसी गलत आदमी के हाथ में आकर किया हे। उसका फोन भी छीन लिया गया। हमें उसकी कोई खैर खबर नहीं है। वह घर से एक जोड़ी कपड़े पहनकर घर गया था। पहले भी उसे फंसाने की कोशिश की गई थी। उसके बैग में बंदूक रख दी थी। सीआईडी ने उठाया था, लेकिन बयान होने थे, लेकिन उसे पहले ही गुमराह कर दिया गया। बेटे को तो मुंबई का पता भी नहीं था, किसी ने लालच देकर यह काम कराया। जिसने भी बेटे से यह काम कराया, पुलिस उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें। 2- नाबालिग आरोपी का चोरी में आ चुका नाम फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाले अनिल पंडित के बारे में जानिए.. टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद ऑडियो डालकर ली थी जिम्मेदारी रविवार रात को टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद अनिल पंडित का एक ऑडियो सामने आया था। जिसमें उसने कहा- मैं अनिल पंडित, लॉरेंस का छोटा भाई। आज जो मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर हमला हुआ है, इसकी जिम्मेदारी मैं अनिल पंडित और मेरा बड़ा भाई हरमन संधू लेते हैं। इसको हमने समझाया था लेकिन इसको समझ में नहीं आई। और जो भी पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हमारे से अलग होकर काम करेगा या सलमान खान के साथ मिलकर काम करेगा, उसको हम मार देंगे। ये पहली और आखिरी चेतावनी है। सलमान खान एक बात ध्यान से सुन लें, अगर तुमने मेरे बड़े भाई लॉरेंस से...... तुम्हारे पूरे परिवार का नाश कर देंगे। ये बात माइंड में बिठा लेना। जो तुम ये सोचते हो ना कि तुम सिक्योरिटी में हो तुम्हें कुछ नहीं होगा, तुम्हारा वो हाल करेंगे की पूरी दुनिया याद रखेगी। और इससे अलग कुछ लोग लॉरेंस के खिलाफ जो बोल रहे हैं ना, ये फेम लेने के लिए बोल रहे हैं। तुम भी तैयार रहना। थोड़ा टाइम जरूर लग सकता है लेकिन नंबर सबका आएगा। --------------------------------- ये खबरें भी पढ़ें:- टाइगर पर अटैक के 3 संदिग्ध राजस्थान से पकड़े गए:एक बिहार, 2 हरियाणा के; हमले में इस्तेमाल बाइक बरामद; 4 साल में 8 सेलिब्रिटी पर अटैक टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के 5 VIDEO:शूटर्स ने फायरिंग की, ड्राइवर घायल हुआ; एक्टर खुद गाड़ी चलाकर हॉस्पिटल पहुंचे
    Click here to Read more
    Prev Article
    टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस सुरक्षा:फायरिंग के बाद बॉडीगार्ड तैनात, रैपिडो ने कहा- घटना वाले दिन आरोपी ऋतिक ने ग्राहक बनकर ली थी सेवा
    Next Article
    टाइगर श्रॉफ के समर्थन में आए विद्युत जामवाल:बोले- तुम सबसे निडर हो, मुंबई पुलिस सुनिश्चित करे कि ऐसी घटना दोबारा न हो

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment