Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस- शाहजहांपुर के युवक से पूछताछ:मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने 5 घंटे सवाल-जवाब किए, CDR में मिला था नाम

    4 hours ago

    1

    0

    बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम रविवार को शाम 4 बजे शाहजहांपुर पहुंची। टीम को जांच के दौरान एक नंबर मिला था, जो शाहजहांपुर के युवक का था। इसके बाद टीम शाहजहांपुर से 40 किलोमीटर दूर पुवायां पहुंची। युवक से टीम ने लगभग 5 घंटे तक पूछताछ की। जांच में कुछ न मिलने पर टीम वापस लौट गई। युवक को भी टीम ने छोड़ दिया है। युवक का नाम कुलदीप कुमार (22) है। कुलदीप खेतों पर मजदूरी करता है। पुलिस के अनुसार, कुलदीप का मोबाइल नंबर टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले आरोपियों के परिचितों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) में मिला था। इसी वजह से युवक शक के घेरे में आया था। कुलदीप सितंबर में अपने दो दोस्तों के साथ सोनीपत नौकरी की तलाश में गया था। वहां काम न मिलने पर उसने पेंटिंग का काम किया और 16 अक्टूबर को शाहजहांपुर लौट आया था। सीतापुर की युवती का नाम आया था सामने बता दें, 5 दिन पहले बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई में हुई फायरिंग के मामले में सीतापुर की युवती राधा का नाम सामने आया था। आरोप है राधा ने ही शूटरों तक पिस्टल और कारतूस की खेप ट्रेन से मुंबई तक पहुंचाई थी। जिसके लिए उसे 10 से 12 हजार दिए गए थे। राधा पकड़े गए शूटर कुणाल की गर्लफ्रेंड है। राधा का पुलिस को अब तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार, हरियाणा के सोनीपत निवासी कुणाल ने अमृतसर से एक पिस्टल और 20 कारतूस जुटाए थे। राधा और आजमगढ़ की बबीता के जरिए हथियार मुंबई पहुंचाया गया। पुलिस मामले में दोनों की भूमिका की जांच की जा रही है। लोकल पुलिस को पूछताछ से रखा दूर रविवार शाम को शाहजहांपुर के पुवायां में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम सिविल ड्रेस में पहुंची। टीम लोकल पुलिस की मदद से कुलदीप के घर तक पहुंची। पुलिस के अनुसार, कुलदीप के घर पर न मिलने पर टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसी बीच कुलदीप घर वापस आ गया। टीम उसको थाने लेकर आई और पूछताछ की। इस दौरान लोकल पुलिस को कमरे से बाहर रोक दिया गया। 5 घंटे तक चली पूछताछ में टीम को कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने कुलदीप का मोबाइल भी चेक किया गया। मोबाइल में सेव नंबरों के बारे में पूछताछ की। इसके बाद टीम युवक को छोड़कर मुंबई वापस लौट गई। बता दें, कुलदीप के पिता की मौत 15 साल पहले हो गई थी। घर में कुलदीप की मां रहती है। कुलदीप मेहनत मजदूरी करके घर चलाता है। …………………………………….. यह खबर भी पढ़ें- राहुल गांधी शाह मानहानि केस में 8 साल बाद बरी:जज ने 16 मिनट में फैसला सुनाया, 3 कारण- जिसकी वजह से कोर्ट ने दोषमुक्त किया ‘जो पार्टी ईमानदारी की बात करती है, उसके अध्यक्ष पर हत्या का आरोप है।’ राहुल गांधी ने करीब साढ़े सात साल पहले यह बयान दिया था। उन पर मानहानि का केस हुआ। हालांकि, यूपी के सुल्तानपुर MP-MLA कोर्ट ने इसे अपमानजनक नहीं माना और 26 अक्टूबर को उन्हें बरी कर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षक MLC चुनाव में सपा-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े:आगरा में 3 बूथ कैप्चरिंग की शिकायत पर दोबारा वोटिंग हुई, कल रिजल्ट आएगा
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:कौशांबी में डंपर ने 15 साल के बच्चे को रौंदा, 50 मीटर तक घसीटा, सिर के टुकड़े रोड पर बिखरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment