Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से बॉलीवुड में दहशत:अमाल मलिक ने पूछा- उन्हें क्यों निशाना बनाया, शत्रुघ्न सिन्हा और राहुल ढोलकिया ने उठाए सवाल

    20 hours ago

    1

    0

    मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग से फिल्म इंडस्ट्री में दहशत का माहौल है। टाइगर इस घटना में बाल-बाल बच गए, जबकि उनके ड्राइवर समेत दो लोग घायल हुए हैं। म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने सवाल उठाया कि आखिर टाइगर को निशाना क्यों बनाया गया। वहीं, भाजपा सांसद और एक्टर रवि किशन ने इसे गंभीर चिंता का विषय बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शत्रुघ्न सिन्हा, राहुल ढोलकिया, रणवीर शौरी और सिंगर मीका सिंह ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई है। अमाल मलिक बोले- टाइगर को क्यों निशाना बनाया? म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टाइगर श्रॉफ के समर्थन में पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि टाइगर ने अपनी पहली फिल्म से लेकर अब तक हर पीढ़ी का मनोरंजन किया है। अमाल ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि ऐसे शख्स को इस घटना से क्यों गुजरना पड़ रहा है, जिसने जानबूझकर कभी किसी का बुरा नहीं किया। अमाल ने टाइगर को अपना भाई बताते हुए उन्हें अपना ख्याल रखने की सलाह दी। उन्होंने लिखा कि वह हमेशा उनके साथ हैं और इस वक्त उन्हें अपने परिवार के साथ खड़े रहना चाहिए। अमाल ने मुंबई के हालात पर सवाल उठाते हुए मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से टाइगर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील भी की। रवि किशन बोले- आरोपियों को मिले कड़ी सजा भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना को बेहद दुखद और गंभीर बताया। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है और मामले की पूरी जांच होनी चाहिए। रवि किशन ने कहा कि उन्हें महाराष्ट्र पुलिस पर पूरा भरोसा है। जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने टाइगर को मासूम इंसान बताते हुए उनके सुरक्षित रहने की प्रार्थना भी की। रवि किशन ने भरोसा जताया कि महाराष्ट्र पुलिस और राज्य सरकार इस मामले में कार्रवाई कर रही हैं और जल्द ही जिम्मेदार लोगों को पकड़ा जाएगा। शत्रुघ्न सिन्हा ने पूछा- आखिर हो क्या रहा है? दिग्गज अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी इस घटना पर चिंता जाहिर की। उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा कि टाइगर श्रॉफ पर हमले, धमकियों और फायरिंग की खबर बेहद चौंकाने वाली और चिंताजनक है। शत्रुघ्न ने कहा कि टाइगर इस घटना में सुरक्षित बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को टैग करते हुए इस मामले पर चिंता जताई। उनकी पोस्ट से साफ है कि वह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं और इस घटना पर ठोस कार्रवाई चाहते हैं। राहुल ढोलकिया ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल फिल्ममेकर राहुल ढोलकिया ने इस घटना को लेकर मुंबई की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने X पर पोस्ट कर पूछा कि आखिर शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति क्या है। राहुल ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जहां निर्दोष लोगों को जेल भेजा जाता है, वहीं अपराधी खुलेआम सड़कों पर लोगों पर गोली चलाते हैं। उन्होंने जेल में बंद गैंगस्टरों की ओर से बॉलीवुड को धमकियां दिए जाने और ऐसी घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को टैग करते हुए पूछा कि मुंबई, जुहू और वहां रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए जवाबदेह कौन है। मीका सिंह बोले- सरकार इस मामले को गंभीरता से ले सिंगर मीका सिंह ने भी टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद मुंबई में लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो और पोस्ट के जरिए सरकार से इस मामले को गंभीरता से लेने की अपील की। मीका ने कहा कि मुंबई को हमेशा देश के सबसे सुरक्षित शहरों में गिना जाता रहा है। यहां लोग, खासकर महिलाएं, देर रात भी आने-जाने और काम करने में सहज महसूस करते रहे हैं। लेकिन इस घटना ने सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपने ही शहर की सड़कों पर डर के माहौल में नहीं रहना चाहिए। सरकार और संबंधित अधिकारियों को जवाबदेही तय करते हुए सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। मीका ने टाइगर के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। रणवीर शौरी ने जताया गुस्सा एक्टर रणवीर शौरी ने भी फायरिंग की घटना पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने X पर इसे चौंकाने वाला और घिनौना बताया। रणवीर ने टाइगर श्रॉफ और उनके पिता जैकी श्रॉफ की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और मुंबई पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। राम गोपाल वर्मा बोले- घमंड के लिए हत्या की कोशिश का ऐसा मामला पहले नहीं देखा फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने टाइगर श्रॉफ से जुड़े मामले पर X पर लिखा कि यह पहले कभी नहीं देखी गई घटना है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर फिरौती, सुपारी लेकर हत्या या आपसी विवाद सुलझाने के लिए हत्याएं होती हैं। लेकिन इस बार ऐसा लग रहा है कि किसी को सिर्फ अपनी शान, अहंकार और रुतबा दिखाने के लिए मारना चाहते हैं। रवि दुबे बोले- सुरक्षा में बड़ी चूक एक्टर रवि दुबे ने भी टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना पर चिंता जताई है। वह टाइगर के पड़ोसी हैं और घटना के बाद उनका हालचाल जानने के लिए उनके घर पहुंचे। रवि दुबे ने इसे सुरक्षा में बड़ी चूक बताते हुए कहा कि टाइगर सुरक्षित हैं, यह राहत की बात है, लेकिन उनके ड्राइवर को चोट आई है। उन्होंने ड्राइवर के जल्द ठीक होने की कामना की और कहा कि इस घटना को अंजाम देने वालों को सजा मिलनी चाहिए। रवि दुबे ने कहा कि इस घटना के बाद इलाके में रहने वाले लोग भी सहमे हुए हैं और अब उन्हें ज्यादा सतर्क रहना होगा। क्या है पूरा मामला? रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई। बताया गया कि टाइगर फुटबॉल मैच खेलने के बाद पुष्पा पार्क के पास से अपनी कार में निकल रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। इस घटना में टाइगर को गोली लगने की चोट नहीं आई, लेकिन उनके ड्राइवर समेत दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित कीं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई, जिसमें कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। पोस्ट में सलमान खान के साथ काम करने वाले फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को भी धमकी दिए जाने की बात कही गई। इस घटना ने एक बार फिर मुंबई में फिल्मी सितारों की सुरक्षा और गैंगस्टरों की कथित धमकियों को लेकर बहस तेज कर दी है। फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने पुलिस और सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इमरान खान को देश छोड़ने के नोटिस का मामला:26 अक्टूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई; वकीलों ने कहा- 2 साल की उम्र से भारत में रह रहे
    Next Article
    पैरा एशियन गेम्स में भारत को पांचवां गोल्ड:दीप्ति ने रिकॉर्ड के साथ जीता सोना, भारत के अब तक 22 मेडल

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment