Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टीईटी अनिवार्यता पर झांसी में शिक्षकों का प्रदर्शन:जयंत चौधरी के बयान की प्रतियां जलाईं, 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को छूट की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री जयंत चौधरी के उस बयान को लेकर झांसी में शिक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा, जिसमें राइट टू एजुकेशन (आरटीई) के तहत सभी शिक्षकों के लिए टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) अनिवार्य करने की बात कही गई है। इस मुद्दे पर शिक्षक इलाइट चौराहा पर एकत्र हुए और जोरदार प्रदर्शन करते हुए मंत्री के बयान की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों का कहना था कि वर्ष 2010 से पहले नियुक्त हुए शिक्षकों ने उस समय लागू सभी मानकों और शैक्षणिक योग्यताओं को पूरा किया था। टीईटी परीक्षा वर्ष 2011 के बाद लागू की गई, इसलिए पहले से कार्यरत शिक्षकों पर इसे अनिवार्य करना न्यायसंगत नहीं है। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि सरकार उन पर जबरन टीईटी पास करने का दबाव बना रही है, जिससे उनकी नौकरी की सुरक्षा पर खतरा पैदा हो गया है। शिक्षक नेताओं ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा के आह्वान पर देशभर में इसी तरह के विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि यह फैसला लागू किया गया तो देश के करीब 20 लाख शिक्षक प्रभावित होंगे। उनके परिवारों को जोड़ दिया जाए तो यह संख्या लगभग एक करोड़ तक पहुंच सकती है। शिक्षकों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से छूट नहीं दी गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो देशव्यापी आंदोलन, सरकार के खिलाफ अभियान और मतदान बहिष्कार जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं। शिक्षकों की मांग है कि पूर्व नियुक्त शिक्षकों को पुराने नियमों के तहत ही मान्यता दी जाए और उन्हें टीईटी से मुक्त रखा जाए। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। शिक्षकों ने दोहराया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली के किशोर बाजार में गरजा बुलडोजर:आईजीआरएस पर शिकायत के बाद चौपला-गिहार बस्ती मार्ग से हटाए दो दर्जन अवैध निर्माण
    Next Article
    घाटमपुर के सजेती में ट्रैक्टर से गिरा मजदूर:पहिए के नीचे आने से कुचलकर मौत, देर रात भट्ठे से घर जाते समय हादसा हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment