Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताज महोत्सव-नीरज की गायकी, कृष्णा की कॉमेडी जमाएगी रंग:18 फरवरी से शुरू होगा महोत्सव, फतेहपुर सीकरी में गूंजेगी कव्वाली, बटेश्वर में होगी भजन संख्या

    5 hours ago

    1

    0

    ताज महोत्सव 2026 की तैयारियां अंतिमचरण में है। 18 से 27 फरवरी तक आयोजित होने वाला यह महोत्सव इस बार शिल्पग्राम के बजाय फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड पर होगा। वॉलीबुड नाइट से लेकर सूफी और कॉमेडी नाइट के प्रोग्राम फाइनल हो गए हैं। महोत्सव के 5वें दिन फेमस सिंगर नीरज श्रीधर की नाइट होगी। वहीं, समापन से एक दिन पहले कृष्णा-अभिषेक की कॉमेडी नाइट लोगों को गुदगुदाएगी। 10 दिवसीय के हर शाम के प्रोग्राम फाइनल हो गए हैं। 25 फरवरी को फेमस सांग 'आज की रात मजा हुस्न का आंखों से लीजिए' की सिंगर मधुबंती बागची की नाइट होगी। जानिये किस दिन होगा कौन सा प्रोग्राम… पर्यटन मंत्री करेंगे शुभारंभ यूपी सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ताज महोत्सव 2026 का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य और कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। शिल्पग्राम में निर्माण कार्य चल रहा है, इसके चलते इस बार यहां ताज महोत्सव आयोजित नहीं हो सका है। इसके लिए प्रशासन ने फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड को चुना है। देखिये तैयारियों की 2 तस्वीरें… महोत्सव का शुभारंभ 18 फरवरी को शाम 5 बजे होगा। यहां तैयारियां अंतिम चरण में है। देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले शिल्पियों के लिए स्टॉल तैयार हो चुके हैं। इस बार महोत्सव में 500 स्टॉल होंगे। फतेहपुर सीकरी में गूंजेगी निजामी बंधु की कव्वाली 10 दिवसीय महोत्सव के दौरान मुख्य आयोजन टाटा ग्राउंड पर ही होंगे। यहां हर शाम को गीत-संगीत की बयार बहेगी। सूफी नाइट और पंजाबी नाइट के साथ ही भक्ति संख्या भी होगी। 21 फरवरी को फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर निजामी बंधु की कव्वाली गूंजेगी। वहीं, 23 फरवरी को मिश्रा बंधु के भजन बटेश्वर मंदिर में गूंजेगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CDO ने मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना की बैठक की:गाजीपुर में लक्ष्य पूर्ति और पुनरावृत्ति रोकने के निर्देश दिए
    Next Article
    पिपराइच रेलवे स्टेशन पर बना दिया मस्जिदनुमा गुंबद:पूर्व सभासद ने की शिकायत; कहा- छत के नीचे नमाज भी पढ़ी जा रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment