Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेज प्रताप यादव ने राजपाल यादव को ₹11 लाख दिए:मुश्किल वक्त में आर्थिक मदद दी, एक्टर को चेक बाउंस मामले में सरेंडर करना पड़ा

    17 hours ago

    1

    0

    जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव के परिवार को आर्थिक मदद देते हुए ₹11 लाख की सहायता राशि प्रदान की है। यह मदद ऐसे समय में सामने आई है, जब हाल ही में राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा। तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखा है- मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई। इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है।मानवीय करुणा एवं सहयोग की भावना से, मैं JJD परिवार की ओर से ₹11,00,000 (ग्यारह लाख रुपए) की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूं। दरअसल, राजपाल यादव के खिलाफ एक पुराने चेक बाउंस केस में अदालत ने सजा सुनाई थी। मामले में राहत पाने और फंड अरेंज करने के लिए राजपाल की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, लेकिन कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। इसके बाद तय प्रक्रिया के तहत राजपाल यादव को तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा। इस घटनाक्रम के बाद फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में चिंता का माहौल देखने को मिला। इसी बीच जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने मानवीय आधार पर राजपाल यादव के परिवार की मदद का फैसला किया। तेज प्रताप यादव ने ₹11 लाख की आर्थिक सहायता देकर यह संदेश दिया कि मुश्किल समय में किसी कलाकार और उसके परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाना चाहिए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह मदद पूरी तरह मानवीय संवेदना के तहत की गई है और इसका किसी राजनीतिक लाभ से कोई संबंध नहीं है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि राजपाल यादव ने अपने अभिनय और कॉमेडी के जरिए देशभर के लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी है। ऐसे कलाकार जब निजी और कानूनी परेशानियों से गुजरते हैं, तो समाज और जिम्मेदार लोगों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि राजपाल यादव और उनका परिवार इस कठिन दौर से जल्द बाहर निकलेंगे। राजपाल यादव के परिवार ने भी इस सहायता के लिए तेज प्रताप यादव का आभार जताया है। परिवार की ओर से कहा गया कि यह सहयोग उनके लिए सिर्फ आर्थिक नहीं, बल्कि मानसिक संबल भी है। वहीं, फिल्म जगत से जुड़े कई लोगों ने भी इस पहल की सराहना की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    OTT Release February 2026: फरवरी का दूसरे हफ्ते में सस्पेंस और एक्शन का फुल डोज, ओटीटी पर होंगी ये शानदार वेब सीरीज-मूवीज रिलीज; LIST
    Next Article
    Pakistan vs USA Live Cricket Score: पाकिस्तान संकट में, फरहान भी आउट, यहां देखें लाइव स्कोर

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment