Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेज रफ्तार कार पलटी, दो मामा, भांजे की मौत:100 की स्पीड, अचानक ब्रेक लगाए, कई बार पलटी; नोएडा से उन्नाव जा रहे थे

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी के हाथरस में हुए एक भीषण सड़क हादसे में भांजे और उसके दो सगे मामाओं की मौत हो गई। ढाई साल के बच्चे समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार देर रात एक ही परिवार के 7 लोग होंडा ब्रियो कार से नोएडा से उन्नाव जा रहे थे। अलीगढ़-एटा हाईवे पर करीब 2:50 बजे अचानक एक अन्य कार सामने आ गई। ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे कार बेकाबू होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार करीब 100 किमी/घंटा रही होगी। हाईवे के किनारे खड़ी कार से टकराने से बचने की कोशिश में कार 4-5 बार पलटी और करीब 20 मीटर तक फिसलती चली गई। हरदोई के रहने वाले रामजी (26), उनके दोनों मामा जगत पाल (50) और अवधेश (35) की मौत हो गई। उन्नाव निवासी रामजी के जीजा राजीव पाल (30), दीदी गोल्डी (28), भांजा नक्श (ढाई साल) और रिश्तेदार माया (40) घायल हो गए। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में हुआ। हादसे की तस्वीरें देखिए- पारिवारिक कार्यक्रम के लिए जा रहा था परिवार मृतक रामजी के घायल जीजा राजीव पाल ने बताया- हम सभी नोएडा के एकमूर्ति में किराए के मकान में रहते हैं। कार वॉशिंग का काम करते हैं। उन्नाव में एक रिश्तेदार के घर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे। 185 किलोमीटर का रास्ता तय करके हाथरस पहुंचे थे। रामजी कार चला चला रहा था, बाकी सो रहे थे कार (DL3C-BE-8289) को मेरा साला रामजी चला रहा था। बाकी सब कार में सो रहे थे। रात करीब 2:50 बजे जोर का झटका लगने से नींद खुली तो देखा कार पलटी हुई थी। पीछे बैठा मेरा परिवार बुरी तरह जख्मी था। गोद में बैठा मेरा बेटा भी घायल था। उनके कराहने की आवाजें आ रही थी। कार के परखच्चे उड़ गए, राहगीरों ने बाहर निकाला कार इतनी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई कि बोनट और हेडलाइटें टूट चुकी थीं। राहगीरों ने हमें बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी। फिर एम्बुलेंस से सभी को हाथरस जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने 3 को मृत घोषित कर दिया। 4 का इलाज जारी है। रामजी ने सेकेंड हैंड कार खरीदी थी रामजी के बड़े भाई श्याम जी ने बताया- मामा जगतपाल, अवधेश और रामजी हरदोई के बालामऊ के रहने वाले थे। जीजा राजीव का परिवार उन्नाव के बांगरमऊ का रहना वाला है। रामजी ने कुछ महीने पहले ही नोएडा में सेकेंड हैंड कार खरीदी थी। उसकी कार से ही सभी आना-जाना करते थे। हमें रात में पुलिस से हादसे के बारे में सूचना मिली। सुबह भागते हुए अस्पताल पहुंचे। सिकंदराराऊ कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया– शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। कार को जब्त कर लिया गया है। हादसे की जांच की जा रही है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… पत्नी को विदा न करने पर ससुर को मार डाला:लखीमपुर में दामाद ने चाकू से गोदा; बचाने आई पत्नी को भी किया घायल लखीमपुर में शनिवार को पत्नी को साथ ले जाने से मना करने पर दामाद ने ससुर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पिता को बचाने पहुंची पत्नी पर भी उसने चाकू से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर घरवाले और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। लोगों ने भाग रहे दामाद को दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद घायल पिता और बेटी को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने ससुर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर हालत में बेटी का इलाज चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली का झुमका बना शहर की पहचान:बच्चन परिवार की प्रेम कहानी से जुड़ा किस्सा, 1941 में बरेली में हुई थी मुलाकात
    Next Article
    अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर सीएम योगी ने फूल चढ़ाया:बोले- बेटियों के स्वावलंबन के लिए डबल इंजन सरकार; अखिलेश यादव भी देंगे श्रद्धांजलि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment