Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर सीएम योगी ने फूल चढ़ाया:बोले- बेटियों के स्वावलंबन के लिए डबल इंजन सरकार; अखिलेश यादव भी देंगे श्रद्धांजलि

    2 hours ago

    1

    0

    स्वाधीनता संग्राम सेनानी और महान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर रविवार को लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह 10 बजे हजरतगंज स्थित रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेटी सुरक्षित हो, बेटी सम्मान के साथ सिर उठाकर समाज के प्रत्येक क्षेत्र में कार्य कर सके और बेटियों के स्वावलंबन के लिए शासन की योजनाएं प्रभावी ढंग से आगे बढ़ें, इसी विश्वास के साथ डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे। अखिलेश यादव विधानभवन के गेट नंबर-9 के सामने से होते हुए अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा के पास पहुंचेंगे। अखिलेश यादव पिछले साल योगी से 1 घंटे बाद पहुंचे थे। यूपी पुलिस में 45 हजार महिला पुलिसकर्मी सीएम योगी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पुलिस बल में बेटियों की भर्ती को बढ़ावा दिया गया। इसका परिणाम है कि वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश पुलिस में महिलाओं की संख्या करीब 10 हजार थी, जो आज बढ़कर 45 हजार से अधिक हो चुकी है। सीएम ने कहा कि यह केवल महिलाओं की संख्या बढ़ाने की बात नहीं है, बल्कि नारी के गौरव की रक्षा, उन्हें सुरक्षा और सम्मान की अनुभूति कराने का प्रयास है। महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ विकसित भारत के सपने को साकार करने में अपना योगदान दें, यही सरकार का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे उन वीरांगनाओं का योगदान और बलिदान प्रेरणा देता है, जिन्होंने देश और समाज के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। इसी प्रेरणा के साथ आज वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती के अवसर पर हम सभी यहां एकत्र हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार कार पलटी, दो मामा, भांजे की मौत:100 की स्पीड, अचानक ब्रेक लगाए, कई बार पलटी; नोएडा से उन्नाव जा रहे थे
    Next Article
    बिठूर विधानसभा में पूर्व विधायक के सामने 2 दावेदार:आशीष चौबे और बृजेंद्र यादव बोले- टिकट मांगना हमारा अधिकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment