Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेज धूप ने बढ़ाई तपिश, सुबह-शाम हवा ने दी राहत:आज आंधी और बारिश की संभावना, दो जून तक छाए रहेंगे बादल

    22 hours ago

    2

    0

    कानपुर शहर में दोपहर के समय गर्मी ने एक बार फिर अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिन में तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को गर्मी का एहसास कराया, जबकि सुबह और शाम चल रही नम व ठंडी हवाओं ने मौसम को संतुलित बनाए रखा। दोपहर के समय धूप की तीव्रता बढ़ने से लोगों को घरों से निकलते समय चेहरे ढंकने पड़े। आज बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है। शाम के समय आंधी आ सकती है। दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है। सुबह व शाम मौसम रहा सुहावना बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 3.8 डिग्री कम है। सुबह के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा और नम हवाओं के कारण लोगों को राहत मिली, लेकिन दोपहर होते-होते सूरज के तेवर तल्ख हो गए। तेज धूप के चलते बाजारों और सड़कों पर निकलने वाले लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर नजर आए। बादल आते जाते रहे हालांकि, आसमान में बीच-बीच में बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे धूप का असर कुछ समय के लिए कम हुआ और लोगों को थोड़ी राहत मिली। शाम ढलते ही एक बार फिर ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे दिनभर की तपिश कम हो गई और मौसम सुहावना हो गया। रात के समय भी ठंडी और नम हवाओं का दौर जारी है। यही वजह है कि दिन में गर्मी बढ़ने के बावजूद रातें अपेक्षाकृत आरामदायक बनी हुई हैं। न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रहा जो कि सामान्य से 2.4 डिग्री कम है। तापमान सामान्य से कम रहेंगे मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले 24 घंटे में कानपुर में आंशिक रुप से बादल छाएंगे व बारिश हो सकती है। 40-50 किमी रफ्तार से आंधी आ सकती है। शाम के समय व सुबह बारिश होने की संभावना है। तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री कम बने रहेंगे। बिजली भी कड़क सकती है। ठंडी हवाएं धूप की गर्मी को नियंत्रित करेंगी। इस तरह का मौसम दो जून तक रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाबूपुरवा में विवाहिता की मौत पर लगाया जाम, नारेबाजी:परिजनों का आरोप-स्कॉर्पियो न देने पर बेटी को मारकर फंदे से लटकाया
    Next Article
    फिरोजाबाद पुलिस 6 लाख की शराब पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार:स्विफ्ट डिजायर से तस्करी, दो तमंचे-कारतूस बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment