Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाबूपुरवा में विवाहिता की मौत पर लगाया जाम, नारेबाजी:परिजनों का आरोप-स्कॉर्पियो न देने पर बेटी को मारकर फंदे से लटकाया

    14 hours ago

    2

    0

    बाबूपुरवा निवासी विवाहिता की लखनऊ स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके पक्ष के लोगों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि दहेज में स्कॉर्पियो न मिलने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को मारकर फंदे से लटका दिया। परिजनों लखनऊ पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की और सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई। दिसंबर 2024 में लखनऊ के युवक से की थी शादी बगाही निवासी 23 वर्षीय मानसी राजपूत की शादी 9 दिसंबर 2024 को लखनऊ के सआदतगंज के झव्वारन काला फाटक निवासी सागर राजपूत से हुई थी। उनके छह माह का बेटा भी है, 30 मई को मानसी का ससुराल में फंदे पर लटका मिला था, जिस पर उसके चाचा पति और ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई थी। परिजन बोले- दहेज में सात लाख कैश दिया था चाचा सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने करीब 7 लाख रुपये नकद और अन्य घरेलू सामान शादी में दिया था। इसके बावजूद पति सागर, ससुर राजेश, ननदोई अनु, ननदें बरखा और चांदनी और बुआ सास आशा अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। स्कॉर्पियो न मिलने पर मानसी को प्रताड़ित करते थे। मानसी ने कई बार फोन कर ससुराल में हो रही प्रताड़ना की जानकारी दी थी। कई बार लखनऊ जाकर दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास भी करते रहे। शनिवार को रिश्तेदारों के जरिए सूचना मिली थी कि उनकी भतीजी ने फांसी लगा ली है। परिजनों ने हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। बाबूपुरवा थाना प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि मामला लखनऊ के सआदतगंज थाने से संबंधित है, मृतका उनके क्षेत्र की रहने वाली थी। परिवार वालों ने प्रदर्शन किया था, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही परिवार वाले शव लेकर चले गए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गेंदा फूल सूंघाकर बच्चों की मौत का भय दिखाया:रावतपुर में महिला से हजारों की नकदी-जेवर की ठगी, पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी
    Next Article
    तेज धूप ने बढ़ाई तपिश, सुबह-शाम हवा ने दी राहत:आज आंधी और बारिश की संभावना, दो जून तक छाए रहेंगे बादल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment