Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताजमहल देखने पहुंचीं थाईलैंड की राजकुमारी:डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाई; सेना में मेजर, खुद का फैशन ब्रांड बनाया

    10 hours ago

    1

    0

    थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नरिरत्ना बुधवार सुबह आगरा के ताजमहल पहुंचीं। ताज की खूबसूरती देख वह खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने खुद कैमरे में ताज को कैद किया। इसके बाद डायना सीट पर बैठकर अपनी फोटो खिंचवाई। उनके साथ उनका प्रतिनिधिमंडल भी रहा। राजकुमारी के सुरक्षा कर्मियों ने किसी को भी उनकी फोटो-वीडियो नहीं लेने दिए। कुछ विदेशी टूरिस्टों ने फोटो खींची तो उनके मोबाइल से इसे डिलीट करा दिया। ताजमहल में करीब एक घंटे रुकने के बाद राजकुमारी साढ़े नौ बजे आगरा फोर्ट पहुंचीं। इस दौरान टूरिस्टों की एंट्री रोक दी गई। 4 तस्वीरें देखिए… अमर विलास में लंच, ITC मुगल में नाइट स्टे किया थाईलैंड की राजकुमारी को गाइड नितिन ने ताजमहल और आगरा फोर्ट की खासियत बताई। इसके बाद राजकुमारी के साथ डायना सीट के पास नीचे बैठकर फोटो खिंचवाई। राजकुमारी इससे पहले मंगलवार शाम को पूरे प्रोटोकॉल के साथ जोधपुर से आगरा पहुंची थीं। खेरिया हवाई अड्डे पर उतरने के बाद राजकुमारी का काफिला सीधे फतेहाबाद रोड स्थित आईटीसी मुगल होटल पहुंचा था। उन्होंने होटल अमर विलास में डिनर के बाद आटीसी मुगल में नाइट स्टे किया था। सिरिवन्नावरी नरिरत्ना 5 दिवसीय भारत दौरे पर हैं। जयपुर और जोधपुर में 3 दिन घूमीं राजकुमारी आगरा से पहले राजकुमारी शनिवार को जयपुर के विश्व प्रसिद्ध आमेर महल पहुंचीं। उन्होंने महल की भव्यता और ऐतिहासिक महत्व को करीब से निहारा। कड़ी सुरक्षा के बीच उनका भ्रमण हुआ, जिसमें पर्यटकों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई। उन्होंने दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, शीश महल और मानसिंह महल को निहारा। अरावली पहाड़ियों की हरियाली, प्राकृतिक सौंदर्य तथा केसर क्यारी की बागवानी व्यवस्था की जमकर सराहना की। राजकुमारी काफी प्रभावित हुईं और महल की सुंदरता को अपने कैमरे में कैद किया। उन्होंने प्राचीन काल से चली आ रही जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन की परंपराओं को बहुत उपयोगी बताया। राजकुमारी ने सोमवार को अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ मेहरानगढ़ किले और जसवंत थड़ा का भ्रमण किया था। इस दौरान उन्होंने किले की स्थापत्य कला की तारीफ की। शाम को उन्होंने सर्किट हाउस रोड स्थित एक शोरूम का दौरा किया, जहां खुद के लिए आभूषण खरीदे। सोमवार दोपहर उम्मेद भवन में लंच करने के बाद राजकुमारी जसवंत थड़ा पहुंचीं थीं। खुद का लग्जरी फैशन ब्रांड, सेना में मेजर भी राजकुमारी सिरिवन्नवारी नारीरत्ना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर के रूप में जानी जाती हैं। उनका खुद का लग्जरी फैशन ब्रांड है, जो दुनिया के कई देशों में लोकप्रिय है। फैशन के क्षेत्र में उनके डिजाइन और कलेक्शन को खास पहचान मिली हुई है। राजकुमारी थाईलैंड की शाही सेना में मेजर के पद पर भी कार्यरत हैं। इसके अलावा वे एक कुशल घुड़सवार हैं। खेल, कला व संस्कृति के क्षेत्र में भी उनकी गहरी रुचि है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… हिस्ट्रीशीटर के साथ भागने वाली सिपाही की लव स्टोरी:मेरठ में बुआ के घर पहली मुलाकात; बोली- दुल्हन तो सिर्फ अंकित की बनूंगी मेरठ की रहने वाली सिपाही संध्या भारद्वाज के अपहरण केस की छानबीन करते हुए पुलिस उसकी लव स्टोरी तक पहुंच गई। अपनी शादी वाले दिन वह खुद हिस्ट्रीशीटर अंकित चौहान के साथ गई थी। दोनों कोर्ट मैरिज करना चाहते थे, लेकिन पुलिस की घेराबंदी बढ़ गई। यही वजह है किडनैपिंग के सिर्फ 8 घंटे के अंदर महिला सिपाही खुद ही मवाना थाने पहुंच गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    48 घंटे में 11 मौतें, लेकिन चश्मदीद एक भी नहीं, बंद कमरे, सड़क और तंत्र-मंत्र की थ्योरी में उलझी पुलिस
    Next Article
    एक मंत्री मूंछों पर ताव देते रहे, दूसरे मंत्री झपकी...VIDEO:खन्ना की शायरी पर बजी तालियां; यूपी बजट के इंट्रेस्टिंग पल देखिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment