Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेजस्वी यादव का पीएम मोदी और ज्ञानेश कुमार पर हमला, जनता से बोले- किसी एक को चुनिए

    1 day ago

    3

    0

    दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को विपक्षी इंडिया गठबंधन की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली आयोजित की गई। इससे पहले विपक्षी नेताओं ने 'वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च' निकाला। इस दौरान आरजेडी के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर जमकर निशाना साधा।तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि देश के लोकतंत्र और संविधान के साथ छेड़छाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।पीएम मोदी को तेजस्वी की चुनौतीरैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "मोदी जी आज आपको देश या ज्ञानू में से किसी एक को चुनना होगा।" इसके बाद उन्होंने महाभारत के शकुनि और उसके पासे का उदाहरण देते हुए चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए।तेजस्वी ने कहा, "आप सब लोग जानते हैं कि शकुनि ने महाभारत में क्या खेल खेला था। शकुनि कौन था और उसका पासा कौन था? आप सब लोग इतिहास जानते हैं कि महाभारत की शुरुआत जुए से हुई थी, ना कि रणभूमि से हुई थी। और जब अब शकुनि अपना खेल खेल रहा है तो हमें कुरुक्षेत्र को बनाना पड़ रहा है, कुरुक्षेत्र में लड़ाई लड़नी पड़ेगी।"इसे भी पढ़ें: Congress के पतन की वजह बनेगी महारैली, JP Nadda का Rahul Gandhi पर तीखा वारज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांगतेजस्वी यादव ने आगे शकुनि के पासे का उदाहरण देते हुए कहा कि उसके पासे का नतीजा पहले से तय होता था। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में भी निष्पक्ष मुकाबले का माहौल नहीं है। उन्होंने कहा, "ज्ञानेश जी तो नमूना हैं। इन पर तो देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। जेल के अंदर भेजना चाहिए ताकि आगे किसी भी व्यक्ति में हिम्मत ना हो कि हमारे देश के लोकतंत्र को खत्म कर सके, हमारे देश के लोकतंत्र को कुचल सके और हमारे संविधान के साथ छेड़छाड़ कर सके।"इसे भी पढ़ें: कनॉट प्लेस की दुकानें जबरन बंद कराईं, Rahul Gandhi ने वीडियो जारी कर BJP पर लगाए आरोपवोटरों की लड़ाई चीटरों से हैआरजेडी नेता ने इस लड़ाई को देश के मतदाताओं और कथित गड़बड़ी करने वालों के बीच की लड़ाई बताया। उन्होंने कहा, "यह लड़ाई देश के वोटरों की देश के चीटरों से है। इसलिए आप सभी लोग संकल्प लीजिए कि किसी भी हालत में देश के लोकतंत्र को मिट्टी में नहीं मिलने देंगे।"तेजस्वी ने बिहार का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की शुरुआत बिहार से हुई थी और इंडिया गठबंधन का गठन भी बिहार से ही हुआ था।यूपी चुनाव को लेकर भी की अपीलतेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के लोग विपक्षी नेताओं को छोड़ने वाले नहीं हैं और उन्हें सबक सिखाकर रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए लोगों से एकजुट होने और बीजेपी को सत्ता से हटाने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामलीला मैदान में Tejashwi Yadav का वार, मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की
    Next Article
    Punjab में AAP को झटका, विधायक Chetan Singh Jouramajra और Harmeet Pathanmajra ने दिया इस्तीफा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment