Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टीजीटी परीक्षा में 50% से ज़्यादा अभ्यर्थी अनुपस्थित:पहले दिन 28,148 में से 17,654 नहीं पहुंचे, क्रिकेट से जुड़े सवाल भी पूछे गए

    19 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा के पहले दिन 63 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुल 28,148 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 17,654 ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि केवल 37 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने ही पेपर दिया। यह परीक्षा 37 केंद्रों पर दो पालियों में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। पहली पाली में 16,033 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5,584 उपस्थित हुए और 10,449 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 12,115 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, लेकिन केवल 4,905 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 7,210 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट तैनात थे। अभ्यर्थियों को प्रवेश द्वार पर गहन तलाशी और दस्तावेजों की जांच के बाद ही अंदर जाने दिया गया। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित की गई। टीजीटी परीक्षा बृहस्पतिवार (आज) भी दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसके लिए कुल 26,763 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। बायोमेट्रिक सत्यापन और उपस्थिति पत्रक भरने के लिए अभ्यर्थियों को पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। पहली पाली के लिए प्रवेश सुबह 7:15 बजे से और दूसरी पाली के लिए दोपहर 12:15 बजे से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा टीजीटी शिक्षक भर्ती परीक्षा 3 और 4 जून को जिले के 37 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। कुल 54,910 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 37 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि इन 37 परीक्षा केंद्रों में 6 डिग्री कॉलेज और 31 माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी के मुसाफिरखाना में विवाहिता ने लगाई फांसी:पति टीजीटी परीक्षा देने गया था, पंखे से फंदे पर लटकी मिलीं
    Next Article
    मेरठ के किठौर में बुजुर्ग पर दबंग का हमला:लाठी-डंडों से वार किया, वारदात CCTV में कैद हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment