Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी के मुसाफिरखाना में विवाहिता ने लगाई फांसी:पति टीजीटी परीक्षा देने गया था, पंखे से फंदे पर लटकी मिलीं

    18 hours ago

    1

    0

    अमेठी के मुसाफिरखाना कस्बे के वार्ड नंबर 4 में गुरुवार सुबह एक विवाहिता ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 32 वर्षीय श्वेता शर्मा, पत्नी दुर्गेश शर्मा के रूप में हुई है। इस घटना से उनके दो बच्चों ने अपनी मां को खो दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। परिजनों के अनुसार, गुरुवार सुबह काफी देर तक श्वेता के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, जिससे उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। जब दरवाजा खोलकर देखा गया तो श्वेता पंखे से फंदे पर लटकी मिलीं। बताया जा रहा है कि मृतका के पति दुर्गेश शर्मा विकासखंड क्षेत्र के पलिया चंदापुर विद्यालय में अनुदेशक पद पर कार्यरत हैं। वह बुधवार को टीजीटी परीक्षा देने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। घटना के समय घर में श्वेता के साथ उनके दो बच्चे और ससुर मौजूद थे। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    17 साल में 16500 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार:कानपुर के धनीराम ने गंगा में बहते शव देख पहल की, पत्नी संग देहदान का प्रण
    Next Article
    टीजीटी परीक्षा में 50% से ज़्यादा अभ्यर्थी अनुपस्थित:पहले दिन 28,148 में से 17,654 नहीं पहुंचे, क्रिकेट से जुड़े सवाल भी पूछे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment