Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तालाब में मिला नवजात शिशु का शव:मछुआरों के जाल में फंसा, आसपास के अस्पतालों में पूछताछ कर रही पुलिस

    3 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र स्थित दतेली खुर्द गांव के धोबहैय्या तालाब में बुधवार शाम को एक नवजात शिशु का शव मिला। यह शव मछली पकड़ रहे ग्रामीणों के जाल में फंसा हुआ पाया गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, मितौली थाना क्षेत्र की मढ़िया बाजार पुलिस चौकी के अंतर्गत दतेली खुर्द गांव के बाहर स्थित तालाब में कुछ ग्रामीण मछली पकड़ रहे थे। जब उन्होंने अपना जाल बाहर निकाला, तो उसमें एक नवजात शिशु का शव फंसा देखकर वे दंग रह गए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मढ़िया बाजार चौकी प्रभारी एसआई लल्लन जी सिंह और हेड कांस्टेबल सुनील कुशवाहा मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं जारी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SP-CO पर कार्बाइन से बरसाईं गोलियां, एनकाउंटर में मारा गया:मुजफ्फरनगर में अफसर बुलेटप्रूफ जैकेट से बचे; 50 हजार का इनामी था अमजद
    Next Article
    कौशांबी में अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत:खेत से घर लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment