Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेलंगाना में 6 लोगों का हत्यारा मृत मिला:जमानत पर रिहा होने के बाद रेप पीड़िता, उसके दादा-दादी और अपनी पत्नी-दो बेटों का किया था मर्डर

    14 hours ago

    1

    0

    तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में छह लोगों की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी पी राजकुमार मृत मिला। पुलिस को उसका शव कोठूर थाना क्षेत्र में मिला है। शव के पास कीटनाशक की एक बोतल भी बरामद हुई है। पुलिस को आशंका है कि उसने जहर खाकर आत्महत्या की है। हालांकि, मौत के सही कारण की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। राजकुमार के खिलाफ मई महीने में एक नाबालिग लड़की को परेशान करने के आरोप में पॉस्को एक्ट ( POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसी का बदला लेने के लिए 10 जुलाई की रात उसने पीड़िता, उसकी दादी-नानी और अपनी पत्नी और दो बेटों को मौत के घाट उतार दिया था। हत्या के बाद से ही फरार था। आरोपी ने आधे घंटे में 6 हत्याएं कीं, समझें पूरा मामला पुलिस ने बताया कि राजकुमार के खिलाफ मई में नाबालिग लड़की की दादी और नानी ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसे गिरफ्तार किया गया था। वह 8 जुलाई को ही जमानत पर बाहर आया था। आरोपी शुक्रवार (10 जुलाई) की रात लड़की के घर पहुंचा और उसकी मां और दादी की गला काटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह पीड़िता को घसीटकर पास के जंगल ले गया और उसकी भी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी अपने घर पहुंचा और अपनी पत्नी सरिता और दो बेटों की भी गला काटकर हत्या करने के बाद फरार हो गया था। करीब आधे घंटे में, उसने ये छह हत्याएं की थीं। वारदात की बात अपने पिता को फोन पर बताई थी हत्या की वारदात के तुरंत बाद आरोपी ने अपने पिता को फोन कर अपराध कबूल किया था। पुलिस के मुताबिक, उसने पिता से कहा था कि वह अब अपनी जान भी दे देगा। इसके बाद उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया था। आरोपी के माता-पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। इसके बाद राजकुमार फरार हो गया था। उसकी तलाश के लिए तेलंगाना पुलिस ने 14 विशेष टीमें बनाई थीं और बड़े स्तर पर अभियान चलाया था। फरार होने के अगले दिन वह रेलवे स्टेशन के पास एक ऑटो में नजर आया था। पुलिस आसपास के जिलों में भी उसकी तलाश कर रही थी। शव के पास कीटनाशक की बोतल मिली पुलिस ने उसकी तलाश में हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर होटलों, लॉज और ढाबों में बड़े पैमाने पर जांच की थी। इसी जांच के दौरान, सोमवार को स्थानीय लोगों को पेंजरला में राजकुमार की लाश मिली। पुलिस के मुताबिक, कुछ स्थानीय लोगों ने डायल-100 पर सूचना दी थी कि इलाके में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बुलाया, जिन्होंने शव की पहचान 35 वर्षीय राजकुमार के रूप में की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसके मुंह से झाग निकल रहा था और शव के पास कीटनाशक की बोतल मिली है, जिससे प्राथमिक जांच में आत्महत्या की आशंका है। ---------------- ये खबर भी पढ़ें… पिता ने 13 साल के इकलौते बेटे की हत्या की:नोएडा में लाश तालाब में फेंकी; पकड़ा गया तो खुद गले में चाकू मारे ग्रेटर नोएडा में पिता ने अपने 13 साल के इकलौते बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को घर से दूर सड़क किनारे तालाब में फेंक दिया। घर आकर झूठी कहानी गढ़ दी कि बेटा लापता हो गया है। पुलिस ने आसपास के CCTV खंगाले तो बेटा आखिरी बार पिता के साथ ही दिखा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगालैंड में IED ब्लास्ट, असम राइफल्स का जवान शहीद:चार घायल, सुरक्षाकर्मी रुटीन मूवमेंट के तहत गुजर रहे थे, तभी गाड़ी उड़ाई
    Next Article
    बीकानेर में गैंगस्टर रोहित गोदारा के मकान पर बुलडोजर चलाया:फिरौती केस में जेल में हैं घरवाले; एसपी बोले- किसने गिराया पता नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment