Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तमिलनाडु एक्सप्रेस में छात्रा से दो वेंडरों ने की छेड़खानी:64 दिन बाद ललितपुर जीआरपी में पहुंचा मामला, FIR दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    तमिलनाडु एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक 23 वर्षीय छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। यह घटना झांसी और ललितपुर के बीच हुई। शिकायत के 64 दिन बाद ललितपुर जीआरपी ने दो अज्ञात वेंडरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चेन्नई निवासी छात्रा ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह 24 दिसंबर को दिल्ली से चेन्नई जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्रा कर रही थी। 25 दिसंबर की रात करीब 3:30 से 5:30 बजे के बीच जब वह सो रही थी, तभी एक वेंडर ने उसके साथ गलत नीयत से हाथ लगाया। छात्रा के अनुसार, यह वेंडर लगभग 25 वर्षीय था और उसने आईआरसीटीसी की नीली शर्ट पहनी हुई थी, जो चाय बेच रहा था। इसके तुरंत बाद, एक अन्य दुबले-पतले वेंडर ने भी छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। छात्रा के संभलने से पहले ही दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। छात्रा ने यह भी बताया कि सामने आने पर वह दोनों युवकों को पहचान सकती है। बल्हारशाह पुलिस चौकी में कराई रिपोर्ट यह घटना ट्रेन के झांसी रेलवे स्टेशन से निकलने के बाद हुई थी। पीड़ित छात्रा ने 25 दिसंबर को बल्हारशाह पुलिस चौकी में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, यह मामला घटना के 64 दिन बाद 26 फरवरी, गुरुवार रात को ललितपुर जीआरपी तक पहुंचा। ललितपुर जीआरपी थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि 26 फरवरी को सूचना मिलने के तुरंत बाद दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने पुष्टि की कि मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क पर लिखा- यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं:सहारनपुर में 2 युवतियां लिखती दिखीं; हिंदू रक्षा दल ने कहा- टैक्स नहीं देते तो चलेंगे क्यों
    Next Article
    बिजली बिल राहत योजना का लाभ उठाएं, कल लास्ट डेट:पूरी रकम जमा करते ही अधिभार माफ, मूल बकाया पर भी 15% की छूट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment