Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजली बिल राहत योजना का लाभ उठाएं, कल लास्ट डेट:पूरी रकम जमा करते ही अधिभार माफ, मूल बकाया पर भी 15% की छूट

    3 hours ago

    1

    0

    UPPCL की बिजली बिल राहत योजना 28 फरवरी 2026 को समाप्त हो रही है। निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि योजना का लाभ लेने का यह अंतिम अवसर है। विशेष रूप से वे उपभोक्ता, जिन्होंने 2000 रुपए की पंजीकरण राशि जमा कर दी है लेकिन अब तक पूरा बकाया भुगतान नहीं किया है, उनके लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है। तय तारीख तक भुगतान पर मिलेगा डबल फायदा विद्युत वितरण निगम के अनुसार, पात्र उपभोक्ता 28 फरवरी 2026 तक अपनी शेष बकाया राशि जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि तक पूरा भुगतान करने पर उपभोक्ताओं को अधिभार (LPSC) में 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके अलावा मूल बकाया राशि पर 15 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट का लाभ भी मिलेगा। इससे हजारों उपभोक्ताओं को बड़ी आर्थिक राहत मिल सकती है। चूके तो बढ़ेगा बिल का बोझ घाटमपुर के अधिशासी अभियंता अमरदीप सिंह ने बताया- यदि तय तिथि तक अवशेष धनराशि जमा नहीं की गई, तो सभी छूट स्वतः समाप्त हो जाएंगी। ऐसी स्थिति में अधिभार की पूरी राशि फिर से बिजली बिल में जोड़ दी जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उपभोक्ताओं से अपील UPPCL ने सभी पात्र उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना बकाया जमा कर इस राहत योजना का पूरा लाभ उठाएं। समय पर भुगतान कर वे अतिरिक्त शुल्क से बच सकते हैं और अपने बिजली बिल का निस्तारण आसानी से कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तमिलनाडु एक्सप्रेस में छात्रा से दो वेंडरों ने की छेड़खानी:64 दिन बाद ललितपुर जीआरपी में पहुंचा मामला, FIR दर्ज
    Next Article
    लेडी लॉयल में 4 दिन से हड़ताल पर सफाईकर्मी:6 महीने में मिला 2 महीने का वेतन, नौकरी से निकालने की मिल रही धमकी, अस्पताल में बढ़ी गंदगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment