Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तीन माह का भ्रूण लेकर न्याय की मांग करता पति:अमरोहा पुलिस पर अनदेखी का आरोप, गर्भवती पत्नी से मारपीट का मामला

    20 hours ago

    2

    0

    अमरोहा के रहरा थाना में एक व्यक्ति अपनी तीन माह की गर्भवती पत्नी से मारपीट के बाद हुए गर्भपात के भ्रूण को थैले में लेकर पुलिस कार्रवाई की गुहार लगाता रहा। आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने अब थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्राम फरौटा की मड़ैया निवासी पुरुषोत्तम पुत्र हेमराज सिंह ने बताया कि 20 जून की शाम करीब 4:30 बजे वह अपनी पत्नी पूजा को दवा दिलाने के लिए गांव बुराबली जा रहा था। रास्ते में गांव के ही दो युवकों ने जिनसे उसकी पुरानी रंजिश थी, दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसे रोक लिया। पुरुषोत्तम के अनुसार, आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उसकी पत्नी पूजा उसे बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंची, तो आरोपियों ने उसके पेट में लात मार दी। उस समय पूजा तीन माह की गर्भवती थी। चोट लगने के बाद पूजा दर्द से कराहते हुए सड़क पर बैठ गई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद परिजन घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल अमरोहा रेफर किया गया। वहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मेरठ के हायर सेंटर भेज दिया। पीड़ित का आरोप है कि इलाज के दौरान महिला का तीन माह का गर्भ गिर गया। पुरुषोत्तम का आरोप है कि घटना के बाद उसने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसका कहना है कि वह न्याय की उम्मीद में तीन माह के भ्रूण को थैले में लेकर अधिकारियों और पुलिस के चक्कर लगाता रहा, फिर भी उसे न्याय नहीं मिला। पीड़ित ने अब आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गर्भपात कराने और जान से मारने की धमकी सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'तू इस तरह से लौटेगा, मुझे अंदाजा नहीं था':कानपुर में बेटे की लाश देखकर रोई मां, 3 साल पहले पिता की भी जलकर हुई थी मौत
    Next Article
    गाजियाबाद में युवक की चाकू मारकर हत्या:पहले पीटा, फिर सीने और पेट में घोंपे 5 वार; पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment