Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तोपखाना कूड़ा ढेर में धमाका, युवक झुलसा:रामपुर में स्थानीय लोगों ने उठाई जांच की मांग, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपील

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर के तोपखाना क्षेत्र में रविवार सुबह कूड़े के ढेर में हुए धमाके से 40 वर्षीय पप्पू गंभीर रूप से झुलस गए। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की गहन जांच की मांग की है। यह घटना रविवार सुबह करीब 6:30 से 7:00 बजे के बीच हुई। थानागंज क्षेत्र के काशीपुर आंगा निवासी पप्पू रोजाना की तरह कूड़े से प्लास्टिक और पॉलिथीन बीन रहे थे। अचानक हुए तेज धमाके से पप्पू का चेहरा, हाथ और शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह झुलस गए। मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस बुलाकर घायल पप्पू को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली प्रभारी प्रदीप मलिक पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि धमाके के कारणों की जांच की जा रही है। कोतवाली प्रभारी ने भी पुष्टि की कि कूड़े में मौजूद किसी संदिग्ध सामग्री की जांच की जा रही है। स्थानीय निवासी जाफर अली ने बताया कि लगभग 15 दिन पहले भी इसी क्षेत्र में एक धमाका हुआ था। उन्होंने यह भी बताया कि यहां अक्सर कूड़े में आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कूड़े के ढेर की तत्काल जांच कराने और क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदहशर में बदला लेने हत्यारों के घर दौड़ी मां:बोली–मेरे साथ चलो, उनके घरो में आग लगाओ, परिवार ने रोका तो बेहोश होकर गिरी
    Next Article
    मलेशिया में कानपुर का डंका:सेलंगोर ओपन डार्ट्स चैंपियनशिप में जीते पदक, जुड़वां भाइयों ने दिलाया कांस्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment