Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टैरिफ पर अमेरिकी सांसद ने दी धमकी तो भारत ने भी तगड़ा सुना दिया, ट्रैप हैरान!

    4 hours ago

    2

    0

    पिछले कुछ दिनों से अमेरिका के जिस बिल की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही थी, आखिरकार अब वह कानून बन गया है क्योंकि रूस और उससे तेल खरीदने वाले देशों पर शिकंजा कसने वाला बिल दोनों सदनों से पास हो गया और ट्रंप ने भी उस पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। अब ट्रंप को यह शक्ति मिल गई है कि वह रूस और उन देशों पर 100% तक टेरिफ लगा सकते हैं जो रूस से बड़े पैमाने पर तेल और गैस खरीदते हैं। नए कानून को हथियार बनाकर ट्रंप जिन देशों पर टेरे बम फोड़ने वाले हैं उनमें भारत भी शामिल है। क्योंकि चीन के अलावा भारत भी रूसी तेल के बड़े आयतकों में आता है। लेकिन जैसे ही ट्रंप को 100% टेरिफ लगाने की पावर देने वाला बिल कानून बना तो अमेरिका के सांसदों ने भारत को धमकी देनी शुरू कर दी। मगर भारत ने भी इन सांसदों की धमकी का ऐसा तगड़ा जवाब दिया है कि ट्रंप भी देखते रह गए। क्योंकि भारत ने इस बार जो जवाब दिया है वह आरपार वाला है। यानी कि भारत ने एक तरह से अमेरिका को समझा दिया है कि अब धमकीबाजी नहीं चलेगी। इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Iran पर आर-पार के मूड में Trump! छुट्टी रद्द कर लौटे White House, बैठकों का दौर जारी, दुनिया टेंशन मेंअगर दोनों देशों के बीच रिश्ते बिगड़ते हैं तो इसका भारत पर कोई असर नहीं होगा।  दरअसल डेमोक्रेटिक सेनेटर रिचर्ड ब्लू मेंथल ने भारत और चीन को धमकी देते हुए कहा कि अपना रवैया सुधारो और तेल कहीं और से खरीदें। तुष्टीरण कोई रणनीति नहीं है। यही नहीं बल्कि अमेरिकी सेनेटर ने पुतिन से भी धमकी लहजे में जो कहा वो भी चौंकाने वाला है। उन्होंने कहा कि हमें आपकी असलियत पता है। रूस की अर्थव्यवस्था डगमगा रही है। आपका वॉर मशीन खतरे में है। इसे भी पढ़ें: 1600 ड्रोन से रूस के तेल पर बहुत बड़ा हमला, अब दुश्मनी भूल हाथ मिलाएंगे भारत-चीन!चीन और भारत आपके लिए बेहतर है कि आप अपना रवैया सुधारें। फिर भारत ने इस धमकी का ऐसा तगड़ा जवाब दिया कि पूरा अमेरिका हिला दिया। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत अपने 140 करोड़ लोगों के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए अलग-अलग देशों से तेल और गैस खरीदना जारी रखेगा और बाजार में बदलाव के हिसाब से फैसले लेगा। भारत अपने व्यापार और आर्थिक हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के लिए तैयार है। यानी कि भारत ने अमेरिका के धमकीबाज सांसद को बता दिया कि भारत पर इसका कोई असर पड़ने वाला नहीं है। भारत अपने ऊर्जा हितों को ध्यान में रखते हुए रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा। कुल मिलाकर साफ है कि इस बार भारत आरपार के मूड में है। अमेरिका अगर भारत पर टेरिफ लगाता है तो भारत भी पूरी तैयारी के साथ बैठा है और तुरंत मुंहतोड़ जवाब देने वाला फैसला लेगा और किसी भी कीमत पर वह अपने सबसे भरोसेमंद दोस्त और पुराने दोस्त रूस से रिश्ते नहीं तोड़ेगा। दरअसल रूस यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद भारत लगातार रूसी तेल का आयात कर रहा है और रियायती दरों पर मिल रहे इस कच्चे तेल की खरीद में इजाफा भी होता गया है। फिलहाल की बात करें तो भारत अपनी कुल तेल जरूरत का 40% से ज्यादा क्रूड ऑयल रूस से खरीद रहा है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत से पंगा लेकर फंसे तारिक रहमान, अंधेरे में डूब गया बांग्लादेश, काट दी लाइट!
    Next Article
    1600 ड्रोन से रूस के तेल पर बहुत बड़ा हमला, अब दुश्मनी भूल हाथ मिलाएंगे भारत-चीन!

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment