Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तिरंगे के रंग में रंगे आनंदेश्वर महादेव:स्वतंत्रता दिवस पर परमट मंदिर में बाबा का अलौकिक श्रृंगार, काजू कतली और लड्डुओं से लगा महाभोग

    4 hours ago

    1

    0

    स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बाबा आनंदेश्वर महादेव (परमट मंदिर) का तिरंगा थीम पर विशेष श्रृंगार किया गया। जिसे देखने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बाबा के इस मनमोहक और दिव्य रूप को देखकर हर कोई भावविभोर हो उठा और पूरा मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' के साथ देशभक्ति के जयकारों से गूंज उठा। केसरिया, सफेद और हरे वस्त्रों में दर्शन दे रहे महादेव स्वतंत्रता दिवस पर बाबा के शिवलिंग स्वरूप को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के तीनों रंगों केसरिया, सफेद और हरे रंग के विशेष वस्त्रों व दुपट्टे से सजाया गया। इसके साथ ही शिवलिंग की जलाधारी के चारों कोनों पर छोटे तिरंगे झंडे लगाए गए थे, जो इस अलौकिक दृश्य को और भी भव्य बना रहे थे। गेंदा, मोगरा और पत्तियों से बना दिव्य पुष्प मुकुट बाबा के श्रृंगार में कुदरती फूलों का भी अद्भुत इस्तेमाल किया गया। शिवलिंग के ऊपरी भाग पर सफेद व हरे प्राकृतिक फूलों और पत्तियों का एक बेहद आकर्षक मुकुट सजाया गया। इसके साथ ही पीले व नारंगी गेंदे के फूलों और महकते हुए सफेद मोगरे व चमेली की मालाओं से बाबा को दिव्य रूप दिया गया। मंदिर में ऊपर टंगे जलधारी कलश को भी गेंदे की मालाओं से बेहद खूबसूरत ढंग से ढका गया था। रसगुल्ले, काजू कतली और लड्डुओं से लगा 'महाभोग' इस पूरे श्रृंगार का सबसे मुख्य आकर्षण बाबा के समक्ष अर्पित किया गया ' महाभोग' रहा। शिवलिंग की वेदी पर मिठाइयों से हूबहू राष्ट्रध्वज उकेरा गया था। सबसे ऊपरी केसरिया पट्टी को बेसन और केसर के पीले व नारंगी लड्डुओं से तैयार किया गया। बीच की सफेद पट्टी को रसगुल्ले, पेड़े और काजू कतली से सजाया गया, जिसके ठीक मध्य में रुद्राक्ष की माला से अशोक चक्र और "ॐ" की आकृति बनाई गई थी। वहीं सबसे निचली हरी पट्टी को हरे रंग की खास मिठाइयों और पेड़ों से तैयार किया गया। इसके अलावा बाबा को सेब, केले, कमल के फूल, बेलपत्र और मेवे अर्पित कर देश की समृद्धि और शांति की प्रार्थना की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर के नक्षत्रालय में शान से लहराया तिरंगा:खगोलविद ने दिया राष्ट्र की एकता- अखंडता बनाए रखने का संदेश
    Next Article
    गंगा में मगरमच्छ मिलने के बाद अलर्ट:उन्नाव में दो घाटों पर लगाए चेतावनी बोर्ड, स्नान पर रोक की सलाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment